रक्षाबंधन पर शहर भ्रमण पर निकले मंत्री कपिल देव ने बहनों से बंधवाई राखी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और नगर विधायक कपिल देव अगव्राल ने शनिवार की सुबह गांधीनगर क्षेत्र में भ्रमण के दौरान अपने दायित्व का निर्वहन करती बहनों से रक्षा-सूत्र बंधवाकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनायें दी।

रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर मंत्री कपिल देव ने कहा कि हिंदू-समाज की पहचान सदियों से उसकी उत्सवप्रिय और जीवंत संस्कृति रही है। प्राचीन काल से ही हमारे सनातन धर्म में उत्सवों को विशेष स्थान प्राप्त है। कुछ उत्सव व्यक्तिगत भावनाओं से जुड़े होते हैं, तो कुछ समाज की एकता और सामूहिक चेतना के प्रतीक बन जाते हैं। इन्हीं में से एक है, रक्षाबंधनकृएक ऐसा पर्व जो अनादि काल से हमारे जीवन का हिस्सा रहा है। मध्ययुगीन आक्रमणों के दौर में, जब समाज में महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा संकट में पड़ गई, तब बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा-सूत्र बाँधने की परंपरा को नए अर्थ मिले। यह धागा केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि सुरक्षा, विश्वास और सम्मान का वचन बन गया।

इसे भी पढ़ें:  पालिका की स्ट्रीट लाइट खरीद प्रकरण में बैठाई जांच

मंत्री कपिल देव ने कहा कि वास्तव में रक्षाबंधन का संदेश केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं है। इसका सच्चा उद्देश्य है कि पूरा समाज एक-दूसरे का रक्षक बने,कृआपसी सहयोग, विश्वास और एकजुटता से मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया जाए। कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति में श्रावण पूर्णिमा को रक्षा-सूत्र बाँधने की परंपरा, सामूहिक सुरक्षा और बंधुत्व की भावना को पीढ़ी दर पीढ़ी संजोए हुए है। यह पवित्र रेशमी सूत्र आज भी हमें याद दिलाता है कि संगठित और जागरूक समाज ही एक अजेय राष्ट्र की नींव रखता है।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ देशी शराब के बाद 3 मौतें, ठेके से 2 लोग हिरासत में

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका के क्वार्टरों में बाहरी की तलाश में सत्यापन शुरूगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »