खतौली में महिला चिकित्सक का फर्जी क्लीनिक कराया सील

मुजफ्फरनगर। जनपद में चल रहे फर्जी अस्पतालों को लेकर सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार कार्यवाही कर रहे हैं। इसी कड़ी में नगरीय क्षेत्र खतौली में क्लीनिक पर अपंजीकृत चिकित्सा अभ्यास कर रहे व्यक्तियो की प्राप्त शिकायत के आधार पर क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया गया। क्लीनिक फर्जी पाये जाने पर उसको सील कराया गया।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू अराजनैतिक ने संगठन को किया सक्रिय, अनुशासन समिति गठित

शुक्रवार को नगरीय क्षेत्र खतौली में क्लीनिक पर अपंजीक्रत चिकित्सा अभ्यास कर रहे व्यक्तियो के खिलाफ शिकायत के क्रम में क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि खतौली नगरीय क्षेत्र में 02 अपंजीकृत चिकित्सा अभ्यास कर रहे क्लिनिक को मौक़े पर कोई भी वैध पंजीकरण अथवा शैक्षिक अहर्ता के अभिलेख ना मिलने तथा कोई भी संतोषजनक जवाब ना मिलने पर सीलिंग की कार्यवाही करते हुए नियमानुसार नोटिस निर्गत किया गया।

इसे भी पढ़ें:  SUCIDE CASE-ऑनलाइन गेमिंग के कारण सिपाही रूपेन्द्र ने दी जान
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *