MUZAFFARNAGAR-अब शहर बनकर निखरेगा पौराणिक तीर्थ शुकतीर्थ

मुजफ्फरनगर। महाभारत काल के इतिहास को समेटने और सहेजने के साथ ही श्रीमद् भागवत कथा की धार्मिक गंगोत्री के उदगम स्थल शुकतीर्थ के विकास के लिए अब उसको एक नगर का दर्जा दिलाने की तैयारी की गई है। इसके लिए शुकतीर्थ को नगर पंचायत बनवाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया। जिलाधिकारी जल्द ही इस प्रस्ताव को शासन को भेजेंगे और शासन की स्वीकृति आने के बाद शुकतीर्थ को एक शहर के रूप में विकसित करते हुए वहां पर जनसुविधाओं को बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जायेगा।

महाभारत कालीन इतिहास का परिचय देते हुए राजा परीक्षित के जीवनकाल को दर्शाने वाला पौराणिक तीर्थ शुकतीर्थ किसी भी पहचान का मोहताज नहीं है। वीतराग संत स्व. स्वामी कल्याण देव के प्रयासों से इस तीर्थ नगरी के विकास का सफर शुरू हुआ और यह स्थल हमेशा ही वीवीआईपी मूवमेंट के कारण देश और दुनिया में सुर्खियों में बना रहा है। भागवत कथा की जन्मस्थली के रूप में भी इस प्राचीन तीर्थ को पहचाना जाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस तीर्थ के समुचित विकास के लिए शुकतीर्थ विकास परिषद् का गठन भी किया जा चुका है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुकतीर्थ विशेष प्राथमिकता में रहा और सीएम योगी ने यहां पर कई बार दौरा किया। इसके साथ ही अन्य वीआईपी और वीवीआईपी का यहां आवागमन होता रहने के दौरान जिला प्रशासन को सुरक्षा और व्यवस्था बनाने के लिए संसाधन जुटाने के लिए जिला मुख्यालय पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में इस क्षेत्र को वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान व्यवस्था के लिए आत्मनिर्भर बनाने और इसके भौगोलिक तथा आर्थिक विकास के लिए इसको शहर का दर्जा दिये जाने की तैयारी प्रशासन ने की है। इसके लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने शुकतीर्थ को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी को सौंप दिया है।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर में अवैध क्लिनिक चलाते पकड़े गए मुजफ्फरनगर के सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया

एडीएम प्रशान नरेन्द्र बहादुर ने बताया कि शुकतीर्थ में हमेशा ही वीआईपी और वीवीआईपी मूवमेंट होने के कारण वहां पर बंदोबस्त करने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और मुख्यालय पर ज्यादा जिम्मेदारी रहने के कारण वहां तक संसाधन जुटाने के लिए काफी समय और श्रम लगता है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए शुकतीर्थ को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने का प्रयास शुरू किया गया है। इसके लिए उनके द्वारा गुरूवार को प्रस्ताव तैयार करते हुए जिलाधिकारी को प्रेषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के गठन के लिए 20 हजार परिवारों की आबादी होना आवश्यक है। इसके लिए शुकतीर्थ बांगर, शुकतीर्थ खादर और फिरोजपुर सहित पांच गांवों को मिलाकर नगर पंचायत बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है, जल्द ही जिलाधिकारी इस प्रस्ताव को शासन को भेजेंगे और शासन की स्वीकृति मिली तो शुकतीर्थ जिले की 11वीं नगरीय निकाय के रूप में वजूद में आयेगा। इससे इस क्षेत्र का आर्थिक विकास होने के साथ ही यहां पर वीआईपी मूवमेंट के दौरान संसाधन जुटाने और व्यवस्था करने में काफी सहायता मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें:  आखिरकार पालिका में आकर ही माने डॉ. अतुल कुमार

Also Read This

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  गोकशों से पुलिस की मुठभेड़, 12

Read More »