सर्द रात में रैन बसेरा देखने निकली ईओ, न अलाव मिले न टीम

मुजफ्फरनगर। सर्द रातों में गरीबों और बेसहारा लोगों को खुले में सोने से बचाने के लिए नगर पालिका परिषद् के द्वारा शुरू किये गये रैन बसेरों में हालात और व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बीती रात पालिका की अधिशासी अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान न तो उनको रैन बसेरे में सफाई मिली और न ही सड़कों पर अलाव जलता पाया गया। जो जिम्मेदारी पर लगाये गये वो भी गायब थे। ड्यूटी से गायब मिले राजस्व निरीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया गया है कि उन्होंने सड़कों पर सोते लोगों को रैन बसेरे में क्यों नहीं पहुुंचाया। ड्यूटी से बिना बताये गायब मिले चार पालिका कर्मियों के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए उनसे भी जवाब मांगा गया है। गंदगी मिलने पर रैन बसेरा चल रहे एनजीओ के प्रबंधक को अंतिम चेतावनी देते हुए दो दिनों में सफाई दुरूस्त करने के लिए निर्देश दिये।

बता दें कि नगरपालिका परिषद् के अधीन शहर में रेलवे स्टेशन के बाहर एक स्थाई रैन बसेरा है। इसके अलावा दो अस्थाई रैन बसेरों का संचालन भी पालिका द्वारा किया जा रहा है। पिछले दिनों डीएम उमेश मिश्रा ने रैन बसेरों में व्यवस्था का जायजा लेने के लिए रात्रि भ्रमण किया था और मिली खामियों को दूर करने के लिए ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह को निर्देश दिये गये थे। ईओ बीती शनिवार की देर रात औचक निरीक्षण पर निकली। उन्होंने रेलवे स्टेशन के रैन बसेरे पर पहुंचकर वहां सफाई और अन्य व्यवस्था को परखा तो वहां गन्दगी का आलम मिला।

कमरों में भी सफाई का अभाव था, बिस्तर फटे और गंदे मिले। इसको लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुबंध के आधार पर रैन बसेरे का संचालन कर रहे एनजीओ आदर्श सेवा समिति के प्रबंधक योगेन्द्र शर्मा और कर्मचारी को अंतिम चेतावनी देते हुए सुधार पर जोर दिया। यहां पर चल रही मरम्मत के कार्य को भी जल्द निपटाने के लिए जेई निर्माण कपिल कुमार को कहा गया। साथ ही जब वो बाहर निकली तो सड़क पर कहीं भी अलाव जलते हुए नहीं पाये गये, जबकि सर्द हवा के कारण लोग ठिठुर रहे थे। ईओ ने तत्काल ही अलाव प्रभारी तनवीर आलम को मौके पर बुलाया और इसके लिए नाराजगी व्यक्त करते हुए अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। जिसके बाद रेलवे स्टेशन, रैन बसेरों के बाहर, रोडवेज बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर अलाव जलवाये गये। ईओ ने प्रति दिन यह व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। ड्यूटी पर लगाये गये चार कर्मचारी बीसी शोभित कुमार, अनुचर विनोद कुमार, अरूण कुमार और बेलदार महबूब का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये हैं और दो दिन में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात किये गये निरीक्षण में स्थाई रैन बसेरे में कई खामियां मिली। वहां पर सफाई का अभाव बना नजर आया। कमरों में भी सफाई नहीं पाई गई। बिस्तर गंदे और फटे हुए मिले, बैड में दीमक लगी थी। उनके अंदर बिस्तर और कम्बल भरे पाये गये, लेकिन बाहर फटे हुए रखे थे। पंखों पर धूल काफी जमा थी। खिड़की के टूटे शीशे हुए थे, जिनके कारण अंदर हवा आ रही थी। एनजीओ प्रबंधक को दो दिन में सफाई आदि व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए अंतिम चेतावनी दी गई कि दोबारा कमी मिली तो अनुबंध निरस्त कर कार्यवाही की जायेगी। ईओ ने बताया कि खिड़की के नए शीशे लगवाने, मरम्मत कार्य जल्द करवाने और व्हाइट वॉश भी जल्द निपटाने के निर्देश जेई निर्माण कपिल कुमार को दिए गये हैं। साथ ही ड्यूटी से गायब मिले चोरों कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही उनका और राजस्व निरीक्षक विजय कुमार का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। दो दिन में उनसे जवाब मांगा है। ईओ ने बताया कि राजस्व निरीक्षक की ड्यूटी शहरी क्षेत्र में सड़क पर सोते लोगों को रात्रि भ्रमण करते हुए रैन बसेरों तक पहुंचने के लिए लगाई गई थी, लेकिन उन्होंने दायित्व नहीं निभाया। निरीक्षण के दौरान जेई निर्माण कपिल कुमार, राजस्व निरीक्षण विजय कुमार, लिपिक तनवीर आलम और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  राशन डीलर खा गया खाद्यान्न, लाइसेंस निलंबित, मुकदमा हुआ दर्ज

सड़कों पर सोते लोगों को हाथ जोड़कर मनाया, रैन बसेरे में पहुंचाया

मुजफ्फरनगर। सर्दी में लोगों को रात गुजारने के लिए आश्रय देने के लिए पालिका की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह पूरी टीम के साथ सड़कों पर उतरी नजर आई। इस दौरान शहर के कई स्थानों पर खुले में सड़क पर ही लोग सोते हुए मिले तो उनको उठाकर रैन बसेरों तक भिजवाने का काम किया गया। इसके लिए ईओ ने लोगों को हाथ जोड़कर मनाया और समझाया। एक महिला ने पालिका टीम की पूरी परीक्षा ली। वो खुद को जानसठ क्षेत्र की बता रही थी। बेसहारा होने की बात सामने आने पर ईओ खुद महिला के पास पहुुंची और उसको रैन बसेरे में व्यवस्था की जानकारी देते हुए वहां चलने के लिए आग्रह किया, लेकिन महिला ने जाने से इंकार कर दिया।

पालिका के कर्मचारियों ने भी उसको खूब समझाया, लेकिन वो अपने सड़क पर लगाये गये बिस्तर में दुबक गई और गरीबी का हवाला देते हुए कम्बल मांगती रही। हाथ जोड़ने पर भी महिला नहीं मानी तो ईओ के कहने पर कर्मचारियों ने महिला को बिस्तर सहित उठाकर रैन बसेरे तक पहंुचाया और वहां ठहरने की व्यवस्था की। ईओ का कहना है कि लोग सड़क से रैन बसेरे में नहीं जाना चाहते और लड़ते हैं, ऐसे में पुलिस फोर्स का भी साथ होना जरूरी है। बताया कि चार पांच लोगों को रात्रि में सड़क से उठाकर रैन बसेरों में पहुंचाने का काम किया गया। 

इसे भी पढ़ें:  यूपी बॉर्डर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शिवभक्तों का पुष्प वर्षा कर किया अभिनंदन

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  राजकीय पुस्तकालय परिसर आर ओ वाटर कूलर का लोकार्पणस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  सोमवार को तहसीलों में किसानों का हल्ला बोलवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  चौकी प्रभारी के खिलाफ भाकियू तोमर ने गांधी कालोनी

Read More »