सूली वाला बाग-शहीदों की याद में चेयरमैन जहीर के पीछे उमड़ा जनसैलाब

मुजफ्फरनगर। जनपद के कस्बा पुरकाजी में स्थित सूली वाला बाग के साथ ही देश के अमर शहीदों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में अध्यक्ष जाहिर फारूकी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

इस तिरंगा यात्रा में ऐतिहासिक रूप से अपने हाथों में तिरंगा लेकर एक जनसैलाब उमड़ा नज़र आया। इस दौरान नगर पंचायत पुरकाजी के अध्यक्ष जाहिर फारूकी ने एक बार फिर सरकार से स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के दौरान सूली वाला बाग में शहीद किए गए सेनानियों को सम्मान देते हुए इसे शहीद स्थल घोषित करने की मांग की। आप भी इन वीडियो के सहारे पुरकाजी कस्बे की इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आनन्द उठा सकते हैं।



इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-महिलाओं के सम्मान की खातिर रावण ने उठाई शिव की कांवड़
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *