MUZAFFARNAGAR-टैक्स बार एसोसिएशन ने मनाई गोल्डन जुबली

मुजफ्फरनगर। डिस्ट्रिक टैक्स बार एसोसिएशन के द्वारा शनिवार को गोल्डन जुबली सेरेमनी मनाई। इस दौरान एसोसिएशन के द्वारा जीएसटी विषय आधारित टैक्स सेमीनार का भी आयोजन करते हुए कर दाताओं और अधिवक्ताओं को इसकी जटिलताओं और व्यवस्थाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई।

टैक्स बार एसोसिएशन के द्वारा संस्था के गठन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गोल्डन जुबली सेरेमनी मनाई गई। इस दौरान सरकूलर रोड स्थित एक होटल में आयोजित टैक्स सेमीनार ऑन जीएसटी में विषय विशेषज्ञों के द्वारा अनेक महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई। सेमीनार का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कॉमर्शियल टैक्स ट्रिब्यूनल के सदस्य प्रदीप यादव और विशिष्ट अतिथि के रूप में दी यूपी टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ सिंह गहलौत एडवोकेट ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता शुभम अग्रवाल, पूजा तलवार द्वारा इनपुट टैक्स क्रेडिट और जीएसटी के अधीन होने वाले जुर्माना प्रावधान को लेकर जानकारी दी। सेमीनार में डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश चन्द अग्रवाल एडवोकेट के द्वारा अतिथियों और कर अधिवक्ताओं का स्वागत किया। मुख्य रूप से एसोसिएशन के चेयरमैन अमरकांत गुप्ता, धर्मेन्द्र तायल, आरके मलिक, एसके वत्स, मुनीश शर्मा, अजय कुमार अग्रवाल, आलोक कुमार गर्ग, शक्ति सागर गोयल, सुनील कुमार गोयल, ललित कुमार, हर्ष विजय अग्रवाल, संजीव मित्तल, विकास मलिक, मयंक गोयल, सीपी जैन, गोपाल मित्तल, अवतेश शर्मा सहित सैंकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  होटल में उद्योगपतियों से मिलकर पिछले दरवाजे से निकले अफसरः धर्मेन्द्र मलिक

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  शिव मूर्ति पर किया योग, जगाई

Read More »