दो दिन से लापता था युवक, जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के शेरनगर गांव स्थित जंगल में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को नीचे उतरवाया और मौके की बारीकी से जांच-पड़ताल शुरू की।

इसे भी पढ़ें:  स्क्रैप कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

पुलिस ने मृतक की पहचान जयपाल पुत्र बिसम्बर, निवासी गांव बघरा, थाना तितावी क्षेत्र के रूप में की है। बताया जा रहा है कि जयपाल पिछले दो दिनों से लापता था। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। थाना प्रभारी दिनेश बघेल ने जानकारी दी कि जयपाल कुछ समय से कुकड़ा गांव में रह रहा था और पारिवारिक कलह के चलते परेशान बताया जा रहा था। दो दिन पहले वह अचानक लापता हो गया था। मंगलवार सुबह उसका शव शेरनगर के जंगल में पेड़ से लटका मिला, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की गहराई से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मामला आत्महत्या का है या किसी अन्य कारण से युवक की मौत हुई है।

इसे भी पढ़ें:  सरकारी जमीन पर काट दिए प्लॉट, एसडीएम जानसठ ने चलवा दिया बुलडोजर

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  सरकारी जमीन पर काट दिए प्लॉट,

Read More »