भ्रष्टाचार के खिलाफ जनप्रतिनिधि और अधिकारी लें कठोर संकल्पः कर्मवीर नागर

अगर भ्रष्टाचार के मामले में उत्तर प्रदेश की स्थिति पर ही चर्चा की जाए तो इसमें कोई दो राय नहीं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के विरुद्ध बहुत संजीदा हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रहे हैं। कोई भी मौका हो प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों पर हमलावर ही नजर आते हैं। लेकिन सोचने का विषय यह है कि आखिर प्रदेश के मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद भी भ्रष्टाचार पर अंकुश लगता क्यों नजर नहीं आ रहा है? शायद भ्रष्टाचार से आजिज आ चुकी आम जनता को भी समय और परिस्थितियों ने अब इस तंत्र में शामिल होने के लिए मजबूर कर दिया है। देश में पनपे भ्रष्टाचार के लिए अगर हम सरकारों पर ही दोषारोपण करें तो यह भी उचित नहीं होगा क्योंकि हर रोज गली कूचों में चर्चा का विषय बना भ्रष्टाचार का अहम मुद्दा चुनावों के ऐन वक्त लोगों के बीच से अचानक गायब सा हो जाता है। देश के लिए अभिशाप बन चुके भ्रष्टाचार के इस मुद्दे पर लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले मीडिया जगत की चुप्पी भी जग जाहिर है।

आमतौर पर यह कहा जाता है कि भ्रष्टाचार ऊपर से नीचे की तरफ चलता है अगर यह बात सही है तो इसका सीधा सा ईशारा उन लोगों की तरफ है जो सरकार के उच्च पदों पर आसीन हैं । इसलिए भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए जनप्रतिनिधियों और उच्च पदस्थ सरकारी मशीनरी को भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए कठोर संकल्प के साथ पहल करनी होगी तभी भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा पाना संभव नजर आता है अन्यथा आमतौर पर देखने को यही मिल रहा है कि विभिन्न प्रदेशों में सरकार भले ही किसी भी राजनीतिक दल की हो लेकिन भ्रष्टाचार के मामले में कमोबेश हर प्रदेश का हाल एक जैसा ही है। पूरे देश में भ्रष्टाचार का यह आलम तब है जब पार्लियामेंट से पंचायत स्तर तक के जनप्रतिनिधि और राजनेता ईश्वर को साक्षी मानकर अपने पद की गोपनीयता भंग न करने एवं दुरुपयोग न करने की शपथ ग्रहण करने के बाद ही पद भार ग्रहण करते हैं। यहीं तक नहीं विभिन्न जनसभाओं में भाषण के दौरान और विभिन्न बैठकों में वार्ता के दौरान भी भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर भाषण बाजी भी करते नजर आते हैं। ऐसे में अगर ईश्वर को साक्षी मानकर संविधान की शपथ लेने वाले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की बजाय खुद ही भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाएं तो इसका सीधा सा तात्पर्य है कि देश का संविधान और ईश्वर इन भ्रष्टाचारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता और जब ऐसी स्थिति आ जाए तो समझो देश में भ्रष्टाचार अपनी पूरी पैठ बना चुका है। लेकिन यह भी शाश्वत सत्य है कि जिस दिन जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि लाइलाज हो चुके भ्रष्टाचार के खात्मे का हृदय से कठोर संकल्प ले लेंगे उस दिन प्रदेश से ही नहीं पूरे देश से भ्रष्टाचार जड़मूल खत्म हो जाएगा। भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सरकार को भी अहम प्रशासनिक पदों पर अधिकारियों की तैनाती में योग्यता और ईमानदारी के मापदंड की प्राथमिकता सुनिश्चित करनी होगी

इसे भी पढ़ें:  व्यंग्य-टाउनहाल पर काला साया-हर शय पर कब्जा जमाया

तभी भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश और देश की कल्पना संभव है। अन्यथा फिलहाल तो ष्पैसा फेंको तमाशा देखोष् की कहावत चरितार्थ होती नजर आ रही है। लोगों की यह धारणा कुछ हद तक सच भी नजर आ रही है जैसा कि हाल ही में लोनी नगर पालिका की तत्कालीन अधिशासी अधिकारी कुमारी शालिनी गुप्ता के मामले में अखबारों में प्रकाशित खबरों के जरिए पढ़ने को मिला कि उक्त अधिकारी के विरुद्ध वित्तीय अनियमिताओं की जांच के 4 वर्ष बाद तब एक्शन होना संभव हो पाया जब यह मामला खतौली विधायक मदन भैया द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया गया अन्यथा तो भ्रष्टाचार के बाद भी अधिशासी अधिकारी कुमारी शालिनी गुप्ता गाजियाबाद की खोड़ा नगर पालिका और अमरोहा नगर पालिका में मलाईदार पदों पर तैनाती लेती रहीं। यहां तक कि जांच में दोषी पाए जाने पर अब भी उसे गौतम बुद्ध नगर जैसे महत्वपूर्ण जिले की नगर पालिका दादरी में तैनात किया जाना लोगों के मन में कई तरह के संदेह पैदा कर रहा है जबकि आमतौर पर यह कहा जाता है कि भ्रष्टाचार के आरोपियों को पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों की राह दिखाई जाती है। यह ऐसा अकेला मामला नहीं बल्कि एक बानगी मात्र है।

इसे भी पढ़ें:  व्यंग्य-टाउनहाल पर काला साया-हर शय पर कब्जा जमाया

अगर सरकार भ्रष्टाचार का सचमुच खात्म करना चाहती है तो निश्चित तौर पर सख्त कदम उठाने होंगे। लेकिन लोगों का विश्वास तब डगमगा जाता है जब एक तरफ प्रदेश के मुखिया अवैध कॉलोनी बसाने, अवैध निर्माण करने और अवैध कब्जों के विरुद्ध सख्ती बरत रहे हों वहीं दूसरी तरफ धड़ल्ले से खुलेआम अवैध कॉलोनी बसाई जा रही हों, अवैध निर्माण हो रहे हों और अवैध कब्जे किए जा रहे हों तो ऐसे में भ्रष्टाचार समाप्त करने के संकल्प पर जनता का विश्वास डगमगाना स्वाभाविक है। क्योंकि यह ष्जनता है सब जानती है कि अंदर क्या है बाहर क्या सब पहचानती है ?ष् लेकिन जहां तक प्रदेश के मुख्यमंत्री की बात है तो कभी-कभी ऐसा भी लगता है कि ष्अकेला चना कभी भाड नहीं फोड़ सकता।ष् इसलिए सरकार के सभी अंगों को मिलकर भ्रष्टाचार खत्म करने का प्रयास करना होगा तभी भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा पाना संभव हो सकेगा।

इसे भी पढ़ें:  व्यंग्य-टाउनहाल पर काला साया-हर शय पर कब्जा जमाया

Also Read This

देवबंद जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सेल्फी लेते विधायक राजीव गुम्बर

देवबंद में सीएम योगी संग विधायक राजीव गुम्बर की सेल्फी वायरल

देवबंद/सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देवबंद जनसभा विकास परियोजनाओं और राजनीतिक संदेशों के लिए चर्चा में रही, लेकिन इस पूरे कार्यक्रम के बीच दो तस्वीरों ने लोगों का खास ध्यान खींच लिया। एक तस्वीर में नगर विधायक राजीव गुम्बर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आत्मीय अंदाज में सेल्फी लेते नजर आए, जबकि दूसरी तस्वीर में मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे एक बच्चे ने ‘नन्हे योगी’ के रूप में लोगों का दिल जीत लिया। जनसभा स्थल पर जहां मंच से विकास योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों की बात हो रही थी, वहीं मंच के आसपास की ये तस्वीरें भीड़ और सोशल मीडिया दोनों जगह चर्चा का विषय बन गईं। खासकर विधायक राजीव

Read More »
मंडी समिति कार्यालय में अधिकारियों से समस्याएं रखते व्यापारी

मंडी की बदहाल व्यवस्था पर उठी आवाज, अफसरों से मिले व्यापारी

मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी समिति में आग की घटना के बाद अब व्यापारियों ने मंडी की बदहाल व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों के सामने अपनी मांगें रखीं। बुधवार को मंडी समिति कार्यालय में डिप्टी डायरेक्टर सहारनपुर देवेंद्र वर्मा, डीडीसी नितिन शर्मा, सचिव वीरेंद्र कुमार चंदेल, पूर्व सचिव कुलदीप सिंह और निर्माण विभाग के जेई से मुलाकात की गई। व्यापारियों ने अधिकारियों को मंडी परिसर की कई पुरानी और नई समस्याओं से अवगत कराया। सबसे पहले आग से प्रभावित दुकान और उसके आसपास क्षतिग्रस्त हुई दुकानों की मरम्मत व निर्माण का मुद्दा उठाया गया। व्यापारियों ने कहा कि आग लगने के बाद दुकानदारों को नुकसान झेलना पड़ा है, इसलिए मरम्मत

Read More »
देवबंद में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

देवबंद में सीएम योगी की बड़ी सौगात, सहारनपुर को विकास की रफ्तार

देवबंद/सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सहारनपुर जिले के देवबंद पहुंचे। देवबंद के जड़ौदा जट्ट क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने जिले से जुड़ी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में करीब ढाई हजार करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं और लगभग 350 विकास योजनाओं का जिक्र सामने आया है। कार्यक्रम में अलग-अलग सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। जनसभा में मुख्यमंत्री ने विकास, कनेक्टिविटी, कानून व्यवस्था और सरकार की योजनाओं को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। देवबंद की धरती से विकास का संदेश मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन

Read More »

जनगणना का पहला चरण शुरूः अनिल व चंदन ने की स्वगणना

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के आवास पर पहुंचे एडीएम ने दी जानकारी, 21 मई तक स्वगणना का अवसर मिला मुजफ्फरनगर। बृहस्पतिवार को जनगणना-2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ हो गया है, ऐसे में स्वगणना कार्य प्रारम्भ हुआ। प्रथम दिवस प्रमुख जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का दिवस तय होने के कारण गुरूवार को रालोद सांसद चंदन चौहान, यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने भी अपने अपने घरों पर स्वगणना कर जनगणना 2027 में भागीदारी की और लोगों से भी स्वगणना के तहत अपनी व परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कराने के लिए प्रेरित करते हुए अपील की है। गुरूवार से देश भर के साथ ही जनपद मुजफ्फनगर में भी

Read More »

जागर कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की कार खाई में गिरी, तीन की मौत

अल्मोड़ा-  अल्मोड़ा के भतरोंजखान क्षेत्र में जागर कार्यक्रम से लौट रही लोगों की कार 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से तीन मौत हो गई। अल्मोड़ा जिले के भतरोंजखान थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा रापड़ मोड़ से सोनी रानीखेत की ओर जाने वाले मार्ग पर हुआ। जहां एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।  पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह करीब चार बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि भाटिया-भिकियासैंण मार्ग के पास वाहन संख्या यूके 04एफ6683 की नंबर प्लेट सड़क पर पड़ी हुई है। आसपास वाहन नहीं मिलने पर उसके खाई में गिरने

Read More »

यूपी में नौकरी पाने को अब सिफारिश की जरूरत नहींः योगी

उत्तर प्रदेश में तीन विभागों से 481 युवाओं को मिली नौकरियों, सीएम योगी के साथ मंत्री कपिल देव ने वितरित किए नियुक्ति पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 202 प्रोफेसर, रीडर, चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स (आयुष विभाग) तथा 272 अनुदेशक (व्यावसायिक शिक्षा विभाग और 7 नर्स, हॉस्टल वार्डन और कंपाउंडर (दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नौकरी पाने के लिए अब सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ती है। आयुष विभाग में वेरीफिकेशन में थोड़ी देरी जरूर हुई है। आवेदन,

Read More »