झांसी में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या, घर के पीछे दफनाया शव

झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया। गाली देने से नाराज छोटे भाई ने अपने MBA पास बड़े भाई की हत्या कर दी और शव को घर के पीछे 5 फीट गहरी कब्र खोदकर दफना दिया। लाश जल्दी गल जाए, इसके लिए आरोपी ने कब्र में 100 किलो नमक भी डाला। घटना 9 फरवरी की है। 19 फरवरी को पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या कबूल की, जिसके बाद आधी रात को शव बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, वारदात के समय घर में दोनों भाई मौजूद थे, जबकि मां मायके गई हुई थीं।10 फरवरी को मां ने बड़े बेटे से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। छोटे बेटे मशारिक ने मां को बताया कि भाई कहीं चले गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर के बाजारों में चौपहिया वाहन हो बैन, ई रिक्शा पर लगे लगाम

चार दिन तक आरोपी परिवार को गुमराह करता रहा। 15 फरवरी को उसने खुद प्रेमनगर थाने में बड़े भाई तारिक की गुमशुदगी दर्ज करा दी।तारिक की तलाश के दौरान आरोपी का बदला हुआ व्यवहार परिजनों को खटकने लगा। खासकर मामा मोहम्मद सलीम को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 19 फरवरी को पुलिस ने मशारिक को थाने बुलाकर सख्ती से पूछताछ की।

पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली। गुरुवार रात करीब 9 बजे पुलिस आरोपी को लेकर घर पहुंची। वह तीन घंटे तक अलग-अलग जगह बताकर पुलिस को भ्रमित करता रहा। रात करीब 12 बजे एसपी सिटी प्रीति सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। सख्ती बढ़ने पर आरोपी ने सही स्थान बताया। दो सफाईकर्मियों ने गड्ढा खोदा तो 5 फीट नीचे दफनाया गया तारिक का शव बरामद हुआ। 100 किलो नमक डाला ताकि लाश जल्दी गल जाए पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने शव को घर के पीछे दफनाने के बाद कब्र में करीब 100 किलो नमक डाला था। इसका मकसद शव को जल्दी नष्ट करना बताया गया है। घटना बिहारीपुरा मोहल्ले की है, जो झांसी रेलवे स्टेशन से करीब 5 किमी दूर है।

इसे भी पढ़ें:  ‘अफसर शाही: एक अनसुना सच’ पुस्तक में नौकरशाही के काले कारनामों का पर्दाफाश

परिवार के मुखिया मिर्जा अकील बेग प्राथमिक स्कूल में शिक्षक थे। 2022 में सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी।बड़े बेटे तारिक (40) ने MBA किया था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसे अनुकंपा पर चपरासी की नौकरी मिल रही थी, लेकिन उसने यह नौकरी स्वीकार नहीं की। बाद में यह नौकरी छोटे भाई मशारिक को मिली, जो रक्सा थाना क्षेत्र के बाजना गांव के स्कूल में चपरासी के पद पर तैनात है। मां झांसी न्यायालय में पेशकार पद से सेवानिवृत्त हैं और अक्सर मायके में रहती हैं। फिलहाल, आरोपी की पत्नी और साला फरार बताए जा रहे हैं। उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, तीन गिरफ्तारकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता,

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  ईंट भट्टे पर बंधक बनाकर रखे गए श्रमिक परिवारों को कराया

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »