अफेयर के शक में बॉस बना कातिल: लखनऊ में कर्मचारी की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में हुए रिकवरी एजेंट हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान स्वास्तिक एसोसिएट के संचालक विवेक सिंह और उसके कर्मचारी वसीम अली खान के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR--शहर के विकास को साथ आये पालिका और प्राधिकरण

दक्षिणी क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि विवेक सिंह और वसीम अली की इस वारदात में सीधी भूमिका सामने आई है। आरोप है कि विवेक सिंह ने अपने कर्मचारी वसीम को लालच देकर हत्या की साजिश रची। विवेक सिंह को मृतक कुणाल शुक्ला और उसकी पत्नी की बातचीत पसंद नहीं थी। इसी वजह से उसने वसीम को आश्रय और सुविधा देने का वादा किया और कुणाल की हत्या करवाई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बदमाश से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से शातिर इनामी घायल

जांच में सामने आया कि वसीम ने कुणाल शुक्ला का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी और फिर शव को पास के एक खाली प्लॉट में फेंक दिया। आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए ऑफिस के सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़कर नाले में फेंक दिए, जिन्हें तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  आरपीएल राइडर्स ने लगातार दूसरी जीत के साथ अपना दबदबा कायम रखा

बताया जा रहा है कि मृतक कुणाल शुक्ला स्वास्तिक एसोसिएट में रिकवरी एजेंट के रूप में काम करता था और वहीं रहता भी था। फिलहाल दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *