तीन साल बाद लौटा लापता बेटा: पिता की आंखों में छलक उठी खुशी

ऑपरेशन मुस्कान में मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी सफलता, दिल्ली से बरामद कर परिजनों को सौंपा किशोर

मुजफ्फरनगर। तीन साल पहले बिछड़े बेटे को देखकर मां-बाप की उसके इंतजार में सूखी आंखें नम हो उठीं। पुलिस की अथक कोशिशें रंग लाई और जिस बेटे के मिलने की उम्मीद परिजन छोड़ चुके थे, उसे आॅपरेशन मुस्कान के तहत दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया गया। यह मिलन भावनाओं से भरा रहा, जिसने आसपास मौजूद हर किसी को गहराई तक छू लिया।

गुमशुदा बच्चों की बरामदगी पुलिस के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण मानी जाती है। लेकिन मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक बार फिर साबित किया है कि जज्बे और सतत प्रयास से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। तीन वर्ष पूर्व लापता हुए किशोर तहजूब को थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) पुलिस की टीम ने दिल्ली से बरामद कर उसके परिजनों से मिलवाया।

इसे भी पढ़ें:  रामराज में सरेआम गोली मारकर युवक की हत्या

थाना नई मंडी क्षेत्र के सुभाषनगर नसीरपुर रोड निवासी यूनुस पुत्र मकसूद ने तीन दिसम्बर को नई मंडी थाने में पुलिस को दी शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका 15 वर्षीय बेटा तहजूब 17 नवंबर 2022 की शाम मखियाली भोपा रोड नर्सरी से अचानक लापता हो गया। मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोर की तलाश में परिवार ने हर संभव कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। थक-हारकर परिजन भी उम्मीद छोड़ चुके थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे आॅपरेशन मुस्कान के तहत इस पुराने केस को फिर से खंगाला गया और इसको नई मंडी थाने से एएचटी थाना ट्रांसफर कर दिया गया। एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ की देखरेख में प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने सुरागों को जोड़ा और लगातार मेहनत की।

इसे भी पढ़ें:  शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में वोट बनवाने का अंतिम मौका, अब सिर्फ एक दिन शेष

आखिरकार, 19 मार्च 2025 से शुरू हुई नई विवेचना रंग लाई। शुक्रवार को एएचटी थाना पुलिस टीम ने दिल्ली के रोहिणी स्थित आशा किरण होम सेंटर से तहजूब को सकुशल बरामद कर लिया। विधिक औपचारिकताओं के बाद किशोर को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के लिए यह पल अविस्मरणीय था। जिस बेटे की तस्वीरें घर की दीवारों और अलमारी में याद के तौर पर रखी रह गई थीं, वह अचानक सामने खड़ा था। खुशी के इस पल ने पूरे परिवार को भावुक कर दिया। पुलिस टीम में निरीक्षक सर्वेश कुमार के ासथ उपनिरीक्षक छोटेलाल शर्मा, उपनिरीक्षक जगत सिंह और हेड कांस्टेबल अमरजीत सिंह भी शामिल रहे। एसएसपी संजय वर्मा ने पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि आॅपरेशन मुस्कान वास्तव में खोए हुए लोगों को अपनों तक पहुंचाकर परिजनों के मायूस चेहरों पर मुस्कान लौटाने का काम कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या बताकर किया हंगामा

Also Read This

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोचे

होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार हमलावर दबोच   खतौली में जेवर से आए थार और ब्रेजा सवार युवकों ने लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली खतौली। शुक्रवार तड़के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर उस समय सनसनी फैल गई जब मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। होटल संचालक पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 12 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। नगर के एनएच-58 स्थित पंचगंगा होटल पर शुक्रवार तड़के बदमाशों ने होटल संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल

Read More »

नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए 13 लाख उम्मीदवारों ने जमा किए बैंक विवरण

नईदिल्ली।  एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल्स जमा करने की अंतिम तारीख 22 जून तक बढ़ा दी है। अब तक 13 लाख उम्मीदवार जानकारी अपडेट कर चुके हैं। पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को होगा। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (छज्।) ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह फैसला उन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए

Read More »

दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मौत

हमीरपुर। जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त

Read More »

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  सीएम योगी के ऐतिहासिक स्वागत को तैयार मुजफ्फरनगर पालिकास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  रामलीला टीला पर भव्य शोभा यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र

Read More »