मुजफ्फरनगर-कमलनगर में कुत्ते पर बाइक चढ़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज से हुई बाइक सवार युवक की पहचान, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पुलिस ने की कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। शहर के कमलनगर इलाके में एक कुत्ते और उसके पिल्ले के साथ हुई क्रूरता की घटना ने लोगों को झकझोर दिया। सड़क पर बैठे कुत्ते पर बाइक चढ़ाने के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कमलनगर क्षेत्र में 1 अप्रैल की रात करीब 10.45 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सड़क पर अपने पिल्ले के साथ बैठे एक कुत्ते को एक बाइक सवार ने कथित रूप से जानबूझकर कुचल दिया। इस हादसे में कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शामली से हनुमान जयंती ड्यूटी में आये सिपाही की कार्डियक अरेस्ट से मौत

मामले में पशु प्रेमी निशु की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा कायम किया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान आशीष के रूप में की, जो कमलनगर में किराए पर रह रहा था और मूल रूप से जानसठ क्षेत्र का निवासी बताया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस और शातिर गौकश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा रोष है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जानवरों के प्रति क्रूरता करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

इसे भी पढ़ें:  नेपाल हिंसा पर यूपी हाई अलर्ट - सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा कड़ी, सीमा 24 घंटे सील

Also Read This

मुजफ्फरनगर सिविल बार एसोसिएशन में सुगंध जैन अध्यक्ष निर्वाचित

चुनाव के बाद शनिवार को हुई मतगणना, महासचिव पद पर सतेन्द्र पाल चुनाव जीते मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुगंध जैन ने बिजेन्द्र मलिक को 52 मतो से हराया। जबकि महासचिव पद पर सतेन्द्र पाल ने अन्नु कुच्छल को 121 मतो से हराकर जीत दर्ज की। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित आठ पदों के लिए मतगणना पूर्ण कर ली गई। जबकि चार वरिष्ठ एवं चार कनिष्ठ सदस्य एवं दो महिला वरिष्ठ और दो महिला कनिष्ठ सदस्य पद के लिए परिणाम देर से आये। सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं महासचिव सहित सभी पदो के लिए शनिवार को मतगणना पूर्ण कर ली गई। मतगणना के आधार

Read More »

एमजी पब्लिक स्कूल में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 का भव्य शुभारंभ

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने किया छात्र-छात्राओं का तिलक और पुष्पवृष्टि से स्वागत, विद्यालय परिसर में नजर आई रचनात्मकता की पहली झलक मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल ने नए शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हर्षाेल्लास और भव्य अभिनंदन के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों का स्वागत तिलक और पुष्प भेंट कर किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों के चेहरों पर उत्साह और प्रसन्नता साफ झलक रही थी। एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने नए शैक्षिक सत्र के शुभारंभ पर प्रथम दिवस विद्यालय परिसर में पहुंचे विद्यार्थियों को तिलक कर उन्हें पुष्प देकर उनका अभिवादन किया। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय

Read More »

योगी सरकार में बढ़ी शिक्षा की गुणवत्ता, हर एक बच्चा जायेगा स्कूलः कपिल देव अग्रवाल

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मौजूदगी में शिक्षा से जुड़ने का आह्वान, उत्कृष्ट शिक्षकों और निपुण विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

Read More »