शुद्ध लाभ कमाने में यूपी में अव्वल बना मुजफ्फरनगर सहकारी बैंकः रामनाथ

जिला सहकारी बैंक ने बीते दो वर्षों में हासिल की अनेक उपलब्धियां, इस साल मनाया जायेगा डीसीबी का शताब्दी स्थापना वर्ष

मुजफ्फरनगर। जिला सहकारी बैंक ने बीते दो वित्तीय वर्षों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए न सिर्फ अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है, बल्कि शुद्ध लाभ अर्जित करने के मामले में उत्तर प्रदेश में शीर्ष स्थान भी प्राप्त किया है। बैंक चेयरमैन रामनाथ ठाकुर ने शनिवार को बैंक सभाकक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रबंधन की पारदर्शी नीतियों और बेहतर कार्यप्रणाली के चलते बैंक ने लगातार प्रगति की है। उन्होंने यह भी बताया कि चालू वर्ष में जिला सहकारी बैंक अपने शताब्दी स्थापना वर्ष का भव्य आयोजन करेगा, जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मंदिर विवाद-शिवसेना के दोनों गुटों के नेता आमने-सामने आए

जिला सहकारी बैंक प्रबंध कमेटी के सभापति ठाकुर रामनाथ सिंह द्वारा प्रेसवार्ता के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025-26 की वित्तीय प्रगति से मीडिया कर्मियों को अवगत कराया गया, जिसमें उन्होंने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रमुख रूप से पिछले तीन वर्षाे में बैंक द्वारा नवीन कीर्तिमान स्थापित करते हुए बैंक का शुद्ध लाभ वित्तीय वर्ष 2022-23 के सापेक्ष अंकन 10.06 करोड़ रुपये से बढ़कर अंकन 31.13 करोड़ हो गया है, जो कि प्रदेश मे प्रथम स्थान पर है। साथ ही बैंक की निजीपूँजी 375.17 करोड़ से बढ़कर 480.00 करोड़ हो गयी है। बैंक का जमा निक्षेप भी उक्त अवधि में 1884.80 करोड से बढ़कर अंकन 2524.50 करोड़ हो गया है साथ ही बैंक की कुल कार्यशील पूंजी में लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 3826.53 करोड़ हो गयी है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कचहरी और तहसील बंदी से हलकान हुए लोग

ठाकुर रामनाथ ने बताया कि जिला सहकारी बैंक द्वारा उक्त अवधि में 48.24 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ अंकन 751.55 करोड के सापेक्ष अंकन 1114.07 करोड़ रुपये की फसली ऋण वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान वितरित किया गया है। बैंक सभापति द्वारा यह भी बताया गया कि बैंक द्वारा डिजिटल ट्रान्जक्शन में प्रदेश मे प्रथम स्थान करते हुए रिकार्ड स्थापित किया है। सभापति द्वारा बैंक की प्रगति के लिए बैंक के सभी ग्राहकों, बैंक से जुड़े किसानों को धन्यवाद दिया गया। उक्त प्रेसवार्ता मे सभापति के अतिरिक्त उपसभापति मुकेश कुमार जैन, डायरेक्टर अमित चौधरी, दिनेश गोयल, पंकज पाल, राजू अहलावत तथा आशीष चौधरी और बैंक सचिव राजेश जैन उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  गंगा स्नान से लौटते श्रद्धालुओं के बीच चली गोलियां, तीन घायल

Also Read This

jayant chaudhary sardhana seat siyasat

सरधना पर जयंत का दांव, BJP के अंदरूनी समीकरणों से क्यों बढ़ी RLD की उम्मीद?

पश्चिमी यूपी की सियासत में कई बार लड़ाई भाषणों से नहीं, सीटों से पढ़ी जाती है। जयंत चौधरी सरधना सीट पर दावा करें या सिर्फ दबाव बनाएं, दोनों हालतों में एक बात खुल चुकी है—भाजपा की अंदरूनी खींचतान अब निजी नाराज़गी भर नहीं रही। सरधना, सीवेलखास और किठौर का नाम एक साथ उछला है, तो सवाल सिर्फ गठबंधन का नहीं, इलाके में अगुआई किसके हाथ रहेगी, इसका है। सरधना की सीट पर जो चर्चा उठी, उसमें छिपा क्या है रालोद ने गठबंधन के भीतर सरधना के साथ सीवेलखास और किठौर पर भी दावा रखा है। यही वह बिंदु है जहां यह खबर साधारण सीट-समझौते से निकलकर पश्चिमी यूपी की बड़ी

Read More »

मुजफ्फरनगर सिविल बार एसोसिएशन में सुगंध जैन अध्यक्ष निर्वाचित

चुनाव के बाद शनिवार को हुई मतगणना, महासचिव पद पर सतेन्द्र पाल चुनाव जीते मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुगंध जैन ने बिजेन्द्र मलिक को 52 मतो से हराया। जबकि महासचिव पद पर सतेन्द्र पाल ने अन्नु कुच्छल को 121 मतो से हराकर जीत दर्ज की। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित आठ पदों के लिए मतगणना पूर्ण कर ली गई। जबकि चार वरिष्ठ एवं चार कनिष्ठ सदस्य एवं दो महिला वरिष्ठ और दो महिला कनिष्ठ सदस्य पद के लिए परिणाम देर से आये। सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं महासचिव सहित सभी पदो के लिए शनिवार को मतगणना पूर्ण कर ली गई। मतगणना के आधार

Read More »

एमजी पब्लिक स्कूल में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 का भव्य शुभारंभ

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने किया छात्र-छात्राओं का तिलक और पुष्पवृष्टि से स्वागत, विद्यालय परिसर में नजर आई रचनात्मकता की पहली झलक मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल ने नए शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हर्षाेल्लास और भव्य अभिनंदन के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों का स्वागत तिलक और पुष्प भेंट कर किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों के चेहरों पर उत्साह और प्रसन्नता साफ झलक रही थी। एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने नए शैक्षिक सत्र के शुभारंभ पर प्रथम दिवस विद्यालय परिसर में पहुंचे विद्यार्थियों को तिलक कर उन्हें पुष्प देकर उनका अभिवादन किया। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय

Read More »

योगी सरकार में बढ़ी शिक्षा की गुणवत्ता, हर एक बच्चा जायेगा स्कूलः कपिल देव अग्रवाल

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मौजूदगी में शिक्षा से जुड़ने का आह्वान, उत्कृष्ट शिक्षकों और निपुण विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

Read More »