मुजफ्फरनगर-कांवड़ ड्यूटी के बीच बड़ी कार्रवाई, लूट के चार आरोपी गिरफ्तार

छपार पुलिस ने किया खुलासा, लूटी गई दो मोटरसाइकिल बरामद, थानाध्यक्ष मोहित सहरावत के नेतृत्व में पुलिस टीम को सफलता

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान दिन-रात ड्यूटी में जुटी छपार पुलिस ने क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। कांवड़ यात्रा के चलते पुलिस बल पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी होने के बावजूद आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर पुलिस की सक्रियता सामने आई है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कलेक्ट्रेट में नए डीएम दफ्तर के निर्माण को गहन मंथन

पुलिस के अनुसार, छपार क्षेत्र में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार जुटी हुई थी। जांच और सुरागरसी के आधार पर पुलिस ने वंश, निशुल, निखिल और सूरज को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से लूट की दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं। पुलिस द्वारा ये कार्रवाई थानाध्यक्ष मोहित सहरावत के नेतृत्व में की गई। कांवड़ यात्रा के दौरान छपार क्षेत्र में पुलिस की अतिरिक्त ड्यूटी लगी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  गंगा घाट की बदहाली पर विश्व हिन्दू महासंघ का अल्टीमेटम, 5 दिन में सफाई और सुरक्षा व्यवस्था नहीं सुधरी तो संगठन करेगा आंदोलन

इसके बावजूद पुलिस टीम ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आपराधिक गतिविधियों पर नजर बनाए रखी और लूट के मामले में कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास और लूट की अन्य घटनाओं में संलिप्तता की जानकारी जुटा रही है। बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में भी पुलिस रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों में हड़कंप की स्थिति है।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश
Share This Article