मुजफ्फरनगर-वेतन विवाद को लेकर पालिका में काम बंद हड़ताल

कर्मचारियों ने लगाये अपमानित करने और उत्पीड़न के आरोप, दी लंबे संघर्ष की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने वेतन विवाद और उपेक्षा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पालिका मुख्यालय में कार्य का बहिष्कार करते हुए काम बंद हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने एकजुट होकर टाउनहाल में धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारी संगठन के आह्वान पर हुए इस आंदोलन में कर्मचारियों ने पालिका मुख्यालय के सभी कार्यालयों को बंद कर दिया और नगर प्रशासन पर उत्पीड़न तथा अपमानित करने के गंभीर आरोप लगाए। गुस्साए कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें शीघ्र नहीं मानी गईं तो आंदोलन को लंबा और व्यापक रूप दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि बिना पूर्व सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और ऑडिट टीम की गंभीर शिकायतों के आधार पर अनियमितता मिलने पर ईओ पालिका डॉ.प्रज्ञा सिंह ने एई निर्माण नेपाल सिंह और कार्यवाहक कर अधीक्षक पारूल यादव के अलावा 10 अन्य कर्मचारियों के वेतन आहरण पर रोक लगा दी थी, जिसको लेकर स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश की स्थानीय शाखा के अध्यक्ष ब्रजमोहन और महामंत्री सुनील वर्मा ने 12 सितम्बर को ईओ को पत्र देकर वेतन जारी करने की मांग की थी, तीन दिन का समय दिया गया, लेकिन वेतन जारी नहीं किये जाने पर मंगलवार की सुबह संगठन के आह्नान पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी पर अमल करते हुए पालिका मुख्यालय में काम बंद करते हुए हड़ताल कर दी। कर्मचारियों ने सभी कार्यालयों में तालाबंदी करते हुए टाउनहाल परिसर में ही धरना शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  टोल प्लाज़ा डिप्टी मैनेजर हत्याकांड में दो हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक घायल


स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन शाखा अध्यक्ष ब्रजमोहन ने बताया कि सोमवार को भी वेतन बहाली का कोई आश्वासन नहीं मिला, जिसके चलते कर्मचारियों के हितों को लेकर मंगलवार से कार्य बहिष्कार करते हुए नगर पालिका में बेमियादी धरना शुरू करने के लिए वो विवश हुए हैं। उन्होंने कहा कि पालिका कर्मचारी अल्प वेतन भोगी कर्मचारियों की श्रेणी में आते हैं। अक्सर उनका वेतन रोक दिया जाता है। वेतन रोके जाने पर उन्हें मानसिक व आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा भी कर्मचारियों को कार्यालयों में और सार्वजनिक स्तर पर भी अपशब्द कहकर अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, कोई भी कर्मचारी काम पर नहीं पहुंचेंगा।

अध्यक्षता ब्रजमोहन और संचालन तनवीर आलम ने किया। धरने पर मुख्य रूप से संगठन के मंडल प्रभारी मोहन वैद, मंडल अध्यक्ष मौहम्मद सालिम, जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार, शाखा अध्यक्ष ब्रजमोहन, महामंत्री सुनील वर्मा के अलावा लिपिक गोपीचंद वर्मा, प्रवीण कुमार, गगन महेन्द्रा, नितिन कुमार, फिरोज खान, नदीम खान, मैनपाल सिंह, राजीव वर्मा, दुष्यंत कुमार, अशोक कुमार, मनोज बालियान, मनोज पाल सहित बीसी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी शामिल रहे।
बंद रहे बिलिंग काउंटर, ठेका कर्मियों को भी बाहर निकाला
मुजफ्फरनगर नगरपालिका में कर्मियों की हड़ताल को लेकर पूरा मुख्यालय ही बंद कराया गया। पहली बार राजस्व प्राप्ति के लिए अवकाश के दिनों में भी खोले जाने वाले कर और जलकल विभाग के बिलिंग काउंटर भी बंद कराये गये। इसके साथ ही कार्यालयों में ठेका कर्मचारी के रूप में कार्य करने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटर और दूसरे अन्य कर्मियों को भी कार्यालयों से बाहर निकालकर ताला लगा दिया गया। ऐसे में बिल जमा कराने के साथ ही अन्य कार्यों के लिए टाउनहाल पहुंचने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ज्यादातर लोग कर विभाग में बिल ठीक कराने और जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आये थे। लोग अपना बिल जमा कराने के लिए भी भटकते देखे गये।

इसे भी पढ़ें:  माइक्रोफाइनेंस कंपनी के ऑफिस से 3.20 लाख की चोरी

ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने कहा-वेतन मुद्दा नहीं, साजिश के तहत हुई हड़ताल
मुजफ्फरनगर नगरपालिका में लंबे समय के बाद कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल ने कई सवाल खड़े कर दिए। कर्मियों ने ईओ पर वेतन रोकने के आरोप लगाये तो ईओ ने साफ कह दिया कि वेतन का तो कोई मुद्दा ही पालिका में नहीं है, ये तो एक साजिश के तहत उनको बदनाम कराने के लिए हड़ताल कराई गई है। उन्होंने कहा कि कांवड़ के दौरान कंट्रोल रूम की ड्यूटी से गायब मिले तीन कर्मचारियों का वेतन पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के आदेश पर रोका गया, इसके बाद बिना अवकाश लिए ड्यूटी से नदारद रहने वाले कर्मियों का वेतन रोका और कटौती के आदेश उन्होंने लेखाकार को दिए, वहीं विशेष ऑडिट टीम की शिकायत पर दो विभागाध्यक्षों और कुछ कर्मचारियों का वेतन आगामी आदेशों तक रोका गया है, लेकिन सोमवार की शाम पालिकाध्यक्ष से हुई संगठन नेताओं की वार्ता के बाद हड़ताल न करने की सहमति बन गई थी, इसके साथ ही उन्होंने भी वेतन जारी करने के आदेश दे दिये थे, सोमवार को पूरे दिन कार्यालय में रही कोई वार्ता के लिए नहीं आया, इसके बावजूद भी आज हड़ताल कर दी गई। ईओ का कहना है कि ये हड़ताल एक साजिश के तहत झूठे आरोपों के सहारे उनके खिलाफ कराई गई है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली जैन पाठशाला में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अतिशय जैन प्रथम

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  खतौली जैन पाठशाला में राष्ट्रीय प्रतियोगिता

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »