नेपाल में राजनीतिक संकट: जेन-जी आंदोलन के बीच सुशीला कार्की का नाम अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में प्रस्तावित

काठमांडू: नेपाल में जेन-जी युवाओं के नेतृत्व में हो रहे विरोध प्रदर्शनों ने राजनीतिक परिदृश्य को पूरी तरह बदल दिया है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया है और वह अब कार्यवाहक भूमिका में भी सक्रिय नहीं हैं। ऐसे में सत्ता का दायित्व राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के हाथों में चला गया है।

सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति और सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिगडेल के साथ हुई चर्चा में प्रदर्शनकारियों ने नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को देश का अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त करने का सुझाव दिया। इस प्रस्ताव की पुष्टि सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव ने भी की है।

इसे भी पढ़ें:  बिना माँगे “जहन्नुम का टिकट” कटवाएंगे: CM योगी का कड़ा अल्टीमेटम

चार घंटे चली बैठक में बनी सहमति

जानकारी के मुताबिक, लगभग चार घंटे तक चली एक वर्चुअल बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसमें सभी प्रतिभागियों का मानना था कि किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े युवाओं को नेतृत्व चर्चा से दूर रखा जाना चाहिए।
सुशीला कार्की का किसी भी राजनीतिक पार्टी से सीधा संबंध नहीं रहा है और उनकी छवि एक निष्पक्ष एवं विश्वसनीय व्यक्तित्व की है। वह नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रह चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें:  विमान हादसे में अजित पवार का निधन....प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

सुशीला कार्की: जीवन और करियर

जन्म: 7 जून 1952, विराटनगर
शिक्षा: राजनीति विज्ञान और कानून की पढ़ाई, 1972 में विराटनगर से ग्रेजुएशन, 1975 में बीएचयू वाराणसी से पोस्ट ग्रेजुएशन, 1978 में त्रिभुवन विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री
विवाह: नेपाली कांग्रेस नेता दुर्गा प्रसाद सुबेदी से, जिनसे मुलाकात वाराणसी में हुई थी
उन्होंने 1979 में विराटनगर में वकालत शुरू की और 1985 में महेंद्र मल्टीपल कैंपस, धरान में असिस्टेंट टीचर के रूप में कार्य किया। 2007 में वरिष्ठ अधिवक्ता बनीं और 2009 में सुप्रीम कोर्ट में एड-हॉक जज नियुक्त हुईं। 2010 में स्थायी न्यायाधीश और 2016 में मुख्य न्यायाधीश बनीं। वह 7 जून 2017 तक इस पद पर रहीं।

इसे भी पढ़ें:  अस्पताल से डिस्चार्ज हुए बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा

उल्लेखनीय फैसले और विवाद

अपने कार्यकाल में कार्की ने संक्रमणकालीन न्याय, चुनावी विवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े अहम निर्णय दिए।
2017 में उनके खिलाफ माओवादी सेंटर और नेपाली कांग्रेस ने संसद में महाभियोग प्रस्ताव पेश किया, लेकिन जनदबाव और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इसे वापस लेना पड़ा।

Also Read This

महिलाओं को कोई काम नहीं देगा: पीरियड्स लीव पर CJI की टिप्पणी, अनिवार्य छुट्टी की याचिका पर सुनवाई से इनकार

नई दिल्ली-  सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के लिए मासिक धर्म अवकाश पर राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग वाली पीआईएल पर सुनवाई से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि इसे कानूनन अनिवार्य करने से नियोक्ता महिलाओं को नौकरी देने से बच सकते हैं और इससे लैंगिक रूढ़ियां मजबूत हो सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को महिलाओं कर्मचारियों और छात्राओं के लिए देशभर में मासिक धर्म अवकाश नीति की मांग करने वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। अदालत ने याचिका खारिज करते हुए कहाए ऐसी नीति अनजाने में लैंगिक रूढ़िवादिता को बढ़ावा दे सकती है और इससे महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर कम हो

Read More »

तेजी से झड़ रहे हैं आपके बाल? कहीं पाचन की गड़बड़ी तो नहीं है इसकी वजह

  बालों के झड़ने के लिए जेनेटिक्स को एक बड़ा कारण माना जाता है, मतलब अगर आपके पिता को बाल झड़ने की या गंजेपन की समस्या रही है तो बच्चों में इसका खतरा अधिक होता है। पुरुष ही नहीं महिलाएं भी हेयर फॉल से परेशान देखी जा रही हैं। पीसीओएस, थायरॉयड की समस्या और पोषण की कमी की वजह से महिलाओं में बालों से संबंधित दिक्कतें होती हैं।  लाइफस्टाइल और आनुवांशिकता के अलावा अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बाल झड़ने के लिए गट हेल्थ यानी आंतों से संबंधित समस्याओं को भी जिम्मेदार बताया है। मतलब अगर आपका पाचन गड़बड़ है तो इस वजह से भी बाल झड़ सकते हैं। आइए इस

Read More »

तरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर: न्याय की मांग को उमड़ा जनसैलाब

दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण खटीक की हत्या के विरोध में तरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर में  शाम निकाला गया। खटीक समाज के सैकड़ों लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए न्याय की मांग उठाई और दोषियों को सख्त सजा देने की अपील की। कैंडल मार्च में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए और हाथों में मोमबत्तियां लेकर शहर में शांतिपूर्ण रैली निकाली। इसे भी पढ़ें:  ओआईसी पर महबूबा मुफ्ती का हमला, ईरान मुद्दे पर भड़कींतरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर: महावीर चौक से शिव चौक तक रैली कैंडल मार्च की शुरुआत महावीर चौक से हुई। इसके बाद लोग प्रकाश चौक और झांसी रानी

Read More »

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बुढ़ाना जमीन रजिस्ट्री: परिवार संग पहुंचे तहसील

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में नवाजुद्दीन सिद्दीकी बुढ़ाना जमीन खरीद चर्चा का विषय बन गई है। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने यहां करीब 55 बीघा कृषि भूमि खरीदी है, जिसकी कीमत लगभग छह करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस भूमि की रजिस्ट्री बुढ़ाना तहसील स्थित उप निबंधक कार्यालय में उनके नाम कराई गई। बताया गया है कि यह जमीन बुढ़ाना बांगर क्षेत्र में स्थित है और इसे अभिषेक जैन सहित सात लोगों से खरीदा गया है। इसे भी पढ़ें:  अस्पताल से डिस्चार्ज हुए बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने परिजनों और भाई फिल्म प्रोड्यूसर फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बुढ़ाना तहसील पहुंचे। यहां उप निबंधक पंकज कुमार

Read More »