डॉ. सुधांशु बुडाकोटी ने बताए हाइपरटेंशन नियंत्रण के उपाय

सहारनपुर । एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया सहारनपुर ब्रांच की मासिक वैज्ञानिक गोष्ठी का आयोजन जी.पी.ओ.रोड स्थित होटल के सभागार मे हुआ। जिसमे फोर्टिस हास्पिटल, मोहाली से आए वरिष्ठ कार्डियोलोजिस्ट डॉक्टर सुधांशु बुडाकोटी ने हाइपरटैनशन के बारे मे विस्तृत जानकारी दी।

 

डॉक्टर सुधांशु ने कहा कि डायबिटीज, हार्ट डिजिज तथा गुर्दे के रोगियो को ब्लड प्रेशर 130/80 से कम रखना चाहिए यदि ब्लड प्रेशर 130/80 से अधिक रहेगा तो दिल और गुर्दे खराब होने का खतरा बढ जाएगा।उन्होने कहा कि यदि किसी मरीज का बी.पी.,ब्लड प्रेशर की तीन दवाई लेने के बाद भी कन्ट्रोल नही होता तो उसे रैसिसटेन्ट हाइपरटैनशन कहते है ऐसी अवस्था मे एम.आर.ए दवाई का उपयोग लाभदायक होता है।ए.पी.आई.के अध्यक्ष डॉक्टर कलीम अहमद ने कहा कि प्रेगनेंसी के दौरान ब्लड प्रेशर को कन्ट्रोल करने के लिए सामान्य ब्लड प्रेशर की दवाईयो का सेवन नही करना चाहिए। इस दौरान सिर्फ निफेडिपीन, लेबीटोलोल, मिथाइलडोपा तथा क्लोनिडिन दवाईयो का उपयोग करना चाहिए। ब्लड प्रेशर के रोगियो को खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए, नमक, वसायुक्त भोजन, एल्कोहल का सेवन कम करना चाहिए तथा हरीसब्जिया,फल,मछली का सेवन करना चाहिए और नियमित रुप से व्यायाम करना चाहिए,मोटापे को कंट्रोल मे रखना चाहिए ,मानसिक तनाव से बचना चाहिए, 6-8 घंटे की नीद लेनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक सचिव डॉक्टर सौम्या जैन ने किया।इस अवसर पर डॉक्टर अनुपम मलिक, डॉक्टर नरेश नौसरान, डॉक्टर रजनीश दहूजा,डॉक्टर जयपाल चन्द, डॉक्टर संजीव मित्तल, डॉक्टर सुधीर अग्रवाल, डॉक्टर मोहन पाण्डेय, डॉक्टर अतुल जैन, डॉक्टर प्रवीण मित्तल, डॉक्टर मोहन सिंह, डॉक्टर अंकुर उपाध्याय, डॉक्टर बी.सी.दत्ता, डॉक्टर सत्यानंद साथी,डॉक्टर अनुज पंवार, डॉक्टर सी.एस.चोपडा,डॉक्टर विजय अग्रवाल, डॉक्टर अनुराग गर्ग आदि चिकित्सक उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें:  सहारनपुर में मिड-डे मील रसोइयों को मिले कैशलेस चिकित्सा कार्ड
Share This Article