भाजपा सरकारों में संवर रहा नागरिकों का जीवन स्तरः कपिल देव

मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को सौंपी घरों की चाबियां, एमडीए ने निर्मित कराएं हैं 224 आवास

मुजफ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर में शनिवार को आयोजित एक गरिमामय समारोह में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी सौगात दी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 224 आवासों की चाबियां लाभार्थियों को सौंपकर उन्हें औपचारिक रूप से गृह प्रवेश का अधिकार प्रदान किया गया। इस पहल से शहर के सैकड़ों परिवारों का पक्का घर पाने का सपना साकार हुआ है।

मुज़फ्फरनगर विकास प्राधिकरण कार्यालय परिसर, मेरठ रोड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने भोपा रोड स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित 224 आवासों की चाबियां पात्र लाभार्थियों को प्रदान कीं। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, निर्धन एवं पात्र परिवारों को पक्का, सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से न केवल आवासीय सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर में समग्र सुधार का प्रयास भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को छत उपलब्ध हो, ताकि वे सुरक्षित वातावरण में अपना जीवन व्यतीत कर सकें। आवास योजना के तहत तैयार किए गए भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त हैं और मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर निर्मित किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस पर आरोपः थानाध्यक्ष के नाम पर भ्रष्टाचार का ऑडियो हुआ वायरल

https://www.facebook.com/KapilDevAggarwalBJP/posts/pfbid022Xdm9GDn9mTojj7CxQT5AEkYxvUiDkmKv6QYvraCGg8GzPQ4ArjKkA5PGjtvZFbfl

लाभार्थियों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से पक्के घर का सपना देख रहे थे, जो अब साकार हुआ है। चाबियां प्राप्त करने के बाद कई परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठे और कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का वातावरण बना रहा। एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत किए जा रहे ऐसे प्रयासों से प्रदेश में आवासहीन परिवारों को राहत मिल रही है और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां जमीनी स्तर पर प्रभावी होती दिखाई दे रही हैं। प्राधिकरण सचिव कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत भोपा रोड, बाईपास क्रॉसिंग में लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 224 भवनों की लॉटरी 11 मार्च 2024 को हुई थी। शनिवार को इसमें चयनित 209 लाभार्थियों को प्राधिकरण कार्यालय परिसर में आवासों की चाबियाँ वितरित की गईं। समारोह में बोर्ड के नामित सदस्य शरद शर्मा, गजे सिंह और उद्योगपति कुशपुरी, योगेश बलियान, प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीणा, सचिव कुँवर बाहादुर सिंह तथा अधिशासी अभियंता विनीत अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और सैंकड़ों लाभार्थी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  गंगा घाट की बदहाली पर विश्व हिन्दू महासंघ का अल्टीमेटम, 5 दिन में सफाई और सुरक्षा व्यवस्था नहीं सुधरी तो संगठन करेगा आंदोलन

Also Read This

शिक्षकों के घर दिवालीः कैशलेस चिकित्सा योजना की मिली सौगात

मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा की बड़ी गारंटी

Read More »

भैंस लूट का 20 हजार का इनामी नहर पटरी पर घिरा, खतौली पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

खतौली। भैंस लूट के मामले में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को खतौली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, अलकनंदा नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान फुलत रोड स्थित आदर्श जूनियर हाई स्कूल के सामने एक संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी नहर पटरी की ओर भागने लगा। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में तनावमुक्त जीवन पर कार्यशाला का आयोजनपुलिस का कहना है कि आरोपी ने भागते समय पुलिस

Read More »

सीएचसी प्रभारी से लेकर वरिष्ठ CA तक, लायंस क्लब ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित

खतौली। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर लायंस क्लब खतौली ने सम्मान समारोह आयोजित कर चिकित्सा और वित्तीय क्षेत्र में सेवाएं दे रहे चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीएचसी खतौली के प्रभारी डॉ. सतीश कुमार और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर शर्मा को स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए सम्मान दिया गया। क्लब पदाधिकारियों ने दोनों चिकित्सकों को प्रतीक-चिन्ह और पटका भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की। इसे भी पढ़ें:  इस्लाम में नए साल का जश्न नाजायज : मौलाना शहाबुद्दीनवहीं वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए ध्रुव जैन और सीए रेमन गुलाठी को वित्तीय एवं कर परामर्श के क्षेत्र में सेवाओं के लिए

Read More »