रामलीला टिल्ला से किशोरी का अपहरण, पिता ने दर्ज कराई एफआईआर

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, घर से सामान लेने निकली थी किशोरी, काफी तलाश के बाद भी नहीं लगा सुराग

मुजफ्फरनगर। कोतवाली नगर क्षेत्र के मौहल्ला रामलीला टिल्ला से एक नाबालिग किशोरी का अपहरण कर लिया गया। किशोरी घर से सामान लेने के लिए निकली थी कि अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। बाद में जानकारी मिली कि छपार क्षेत्र का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया महिला चिकित्सालय का निरीक्षण

किशोरी के पिता द्वारा शहर कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में जानकारी दी गई है कि 20 नवंबर को दोपहर करीब दो बजे नाबालिग किशोरी घर से सामान लेने के लिए निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां जानकारी करने के साथ आसपास के क्षेत्र में भी खोजबीन की गई, लेकिन किशोरी का पता नहीं चला।

इसे भी पढ़ें:  सरधना में क्राकरी शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

इसी दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि ललित पुत्र ब्रजेश निवासी रामपुर तिराहा, थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली नगर पुलिस को तहरीर देकर किशोरी की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ललित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अभिमन्यु सिंह को सौंपी गई है। पुलिस किशोरी की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें:  गणपति जन्मोत्सव पर सजेगा भव्य दरबार, 14 सितंबर को निकलेगी शोभायात्रा
Share This Article