मुजफ्फरनगर के खट्टे-मीठे मिजाज से खूब वाकिफ हैं नये डीएम सुनील कुमार

पुराने प्रशासनिक अनुभव के साथ सुनील कुमार सिंह की मुजफ्फरनगर प्रशासन में वापसी, पहले रहे एडीएम वित्त, अब जिलाधिकारी बनकर आये

मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रशासनिक नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया गया है। शासन ने आईएएस अधिकारी सुनील कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। खास बात यह है कि सुनील कुमार सिंह इससे पहले पीसीएस अधिकारी के रूप में इसी जनपद में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। ऐसे में आईएएस अधिकारी के रूप में उनकी जिले में वापसी को प्रशासनिक हलकों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, करीब दो साल दो माह तक जिलाधिकारी रहे उमेश मिश्रा को शासन में नई जिम्मेदारी देते हुए नगर विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।

Contents
इसे भी पढ़ें:  बिजली चोर हो जाएं सावधान: खतौली नगर में चला बिजली चोरी विरोधी अभियान

शुक्रवार देर रात उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। इस सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों के जिलाधिकारी और वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती भी बदली गई है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और बिजनौर में हुए बदलावों से मंडल और जनपद स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था का नया स्वरूप सामने आया है।

दो साल से अधिक रहा उमेश मिश्रा का कार्यकाल

साल 2012 बैच के आईएएस उमेश मिश्रा ने 14 सितंबर 2024 को मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी का पदभार संभाला था। करीब दो साल दो माह के कार्यकाल में उन्होंने विभिन्न प्रशासनिक और विकास कार्यों को आगे बढ़ाया। उनके कार्यकाल की प्रमुख पहलों में शामली रोड पर काली नदी के निकट स्थित ऐतिहासिक मोती झील के जीर्णाेद्धार की मुहिम भी शामिल रही। ऐतिहासिक महत्व रखने वाली इस झील के संरक्षण और विकास को लेकर उन्होंने विशेष प्रयास शुरू किए थे। अब शासन ने उन्हें नगर विकास विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।

इसे भी पढ़ें:  पालिका हड़तालः कर्मचारियों के धरने पर अध्यक्ष से भिड़ गई महावीरी

प्रतापगढ़ जिले के निवासी हैं नए डीएम सुनील कुमार सिंह

नवनियुक्त जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह मूल रूप से प्रतापगढ़ जनपद के निवासी हैं। उन्होंने एलएलबी और एमए तक शिक्षा प्राप्त की है। पीसीएस अधिकारी के रूप में प्रशासनिक सेवाओं में कार्य करने के बाद वर्ष 2016 में उन्हें आईएएस कैडर में पदोन्नति मिली थी। इसके बाद 24 सितंबर 2022 को उन्हें आवास एवं शहरी नियोजन विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनाती दी गई। 12 दिसंबर 2023 को उन्हें गौतमबुद्धनगर में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) बनाया गया था। अब शासन ने उन्हें मुजफ्फरनगर का जिलाधिकारी नियुक्त किया है।

इसे भी पढ़ें:  राणा हाउस पर छापाः शाहनवाज और नूर सलीम को समन भेजेगी ईडी

एडीएम रहते हुए देखी है जिले की प्रशासनिक चुनौतियां

सुनील कुमार सिंह पूर्व में मुजफ्फरनगर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्हें जिले की प्रशासनिक संरचना, राजस्व व्यवस्था, स्थानीय परिस्थितियों और जनसमस्याओं को नजदीक से समझने का अवसर मिला। यही वजह है कि उनकी नियुक्ति को एक ऐसे अधिकारी की वापसी के रूप में देखा जा रहा है, जो जिले की कार्यप्रणाली और स्थानीय परिस्थितियों से पहले से परिचित हैं। नए जिलाधिकारी की नियुक्ति की सूचना सामने आने के बाद जिले के प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Share This Article