UP पंचायत चुनाव 2026: कब होंगे वोट, बैलेट पेपर या EVM? राजभर ने सब साफ किया

लखनऊ/वाराणसी। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर चल रही तमाम अटकलों के बीच पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा बयान देकर तस्वीर लगभग साफ कर दी है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार पंचायत चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है और ये चुनाव तय समय पर ही होंगे।

मंगलवार को वाराणसी दौरे पर पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने साफ शब्दों में कहा कि पंचायत चुनाव को 2027 के विधानसभा चुनाव के साथ कराने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव से पहले कराए जाएंगे और इसकी तैयारियां ज़मीनी स्तर पर शुरू हो चुकी हैं।

राजभर के मुताबिक, पंचायत चुनाव के लिए मतपत्र (बैलेट पेपर) छप चुके हैं और सभी जिलों तक पहुंचाए जा चुके हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव ईवीएम से नहीं, बल्कि परंपरागत मतपत्रों के जरिए ही कराए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  अतर्राज्यीय वाहन चोरों से मुठभेड़, दो शातिर दबोचे

28 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

पंचायती राज मंत्री ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 28 फरवरी 2026 को किया जाएगा। उन्होंने भावी प्रत्याशियों को सलाह दी कि अंतिम सूची जारी होने से पहले वे अपने समर्थकों के नाम मतदाता सूची में जरूर जुड़वा लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।

अप्रैल से जुलाई के बीच चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की संभावना

हालांकि मंत्री ने चुनाव की सटीक तारीखों की घोषणा नहीं की, लेकिन संकेत दिया कि अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच पंचायत चुनाव की पूरी प्रक्रिया संपन्न करा ली जाएगी। पहले चरण में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव होंगे। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के अप्रत्यक्ष चुनाव कराए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  अलविदा जुमा पर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसएसपी ने किया भ्रमण

उन्होंने दावा किया कि सभी जिले चुनाव के लिए तैयार हैं और जल्द ही इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

शंकराचार्य के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया

इस दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि देश संविधान से चलता है, किसी व्यक्ति विशेष के बयान से नहीं। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार ही सरकार चल रही है और किसी के कहने से न तो संविधान बदलेगा और न ही नया कानून बनेगा।

पार्टी के भीतर मंथन जारी

हालांकि, भाजपा और सरकार के भीतर पंचायत चुनाव को लेकर पूरी तरह एकमत नहीं दिख रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव कराना राजनीतिक रूप से जोखिम भरा हो सकता है। इससे गांवों में कार्यकर्ताओं के बीच आपसी टकराव बढ़ सकता है और टिकट न मिलने से नाराज नेता दूसरी पार्टियों का रुख कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में क्रिकेट लीगः सोमवार को होगा भव्य आगाज

सूत्रों के अनुसार, यदि जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहता है, तो उसका असर सीधे विधानसभा चुनाव पर पड़ सकता है। वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव के पहले चरण में भी पार्टी को नुकसान झेलना पड़ा था, जिसकी भरपाई में सरकार और संगठन को काफी मेहनत करनी पड़ी थी।

बताया जा रहा है कि हाल ही में हुई पार्टी और सरकार की कोर ग्रुप बैठक में भी इस मुद्दे पर गंभीर मंथन हुआ है कि पंचायत चुनाव को विधानसभा चुनाव के बाद कराया जाए या नहीं। फिलहाल मंत्री के बयान से साफ है कि सरकार समय पर पंचायत चुनाव कराने के मूड में दिख रही है।

Also Read This

पेट्रोल-डीजल कीमत बढ़ोतरी: 5.30 रुपये उछाल से हड़कंप

पेट्रोल-डीजल कीमत बढ़ोतरी ने देशभर में हलचल मचा दी है। ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच ईंधन सप्लाई प्रभावित होने से पेट्रोल 5.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। इसके बाद कई राज्यों में लोग पेट्रोल पंपों पर उमड़ पड़े हैं और लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। देश की सबसे बड़ी प्राइवेट तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस फैसले का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। ईरान युद्ध के चलते वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिससे भारत में ईंधन संकट की आशंका बढ़ गई है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के कारण

Read More »

ट्रंप चीन दौरा पर सस्पेंस खत्म, अमेरिका-चीन रिश्तों की परीक्षा

वॉशिंगटन/बीजिंग। ईरान में जारी जंग के बीच ट्रंप चीन दौरा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मई में चीन जाएंगे, जहां 14 और 15 मई को उनकी मुलाकात शी जिनपिंग से होगी। इस अहम दौरे पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं, खासकर ताइवान और व्यापारिक तनाव के मुद्दे को लेकर।  बताया जा रहा है कि यह बीते 8 वर्षों में किसी अमेरिकी राष्ट्रपति का पहला चीन दौरा होगा। इससे पहले कई बार योजना बनी, लेकिन वह सिरे नहीं चढ़ सकी थी, जिससे दोनों देशों के रिश्तों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी। वाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलाइन लिविट ने इस दौरे की पुष्टि करते

Read More »

एलपीजी सिलेंडर होम डिलीवरी शुरू, अफवाहों से बचने की अपील

गोरखपुर। गैस किल्लत की खबरों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ किया है कि एलपीजी सिलेंडर होम डिलीवरी की व्यवस्था लागू है और लोगों को एजेंसियों पर लाइन लगाने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने अफवाहों से बचने और केवल जरूरत होने पर ही गैस तथा पेट्रोल-डीजल खरीदने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि अनावश्यक रूप से सिलेंडर या पेट्रोल-डीजल न खरीदें और संयम बनाए रखें। उन्होंने कहा कि पहले एक सिलेंडर महीने भर चलता था, लेकिन अब लोग कुछ ही दिनों में नया सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं, जो

Read More »