गृहक्लेश के चलते महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रियावली नगला में 30 वर्षीय शाहीन का शव फंदे से लटका मिला, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच

मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव रियावली नगला में शुक्रवार को गृहक्लेश के चलते एक 30 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

बताया गया कि गांव रियावली नगला निवासी 30 वर्षीय शाहीन पुत्र मुरसलीन ने कथित रूप से गृहक्लेश के चलते फांसी लगा ली। परिजनों ने महिला को फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। परिजनों की सूचना पर रतनपुरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-घर से मंदिर और गौशाला तक गोवर्धन की गूंज

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसे लेकर पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से जानकारी ले रही है। पुलिस के अनुसार, जांच के बाद ही घटना के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share This Article