जहीर का जौहरः पुरकाजी को मिली 50 लाख की सर्विस लेन सड़क की सौगात

चेयरमैन ने किया नई सड़क का उद्घाटन, खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक आवागमन होगा सुगम, सरकारी गौशाला और स्थानीय लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

मुजफ्फरनगर। कस्बा पुरकाजी की लंबे समय से चली आ रही एक प्रमुख मांग आखिरकार पूरी हो गई। नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा खेड़ा दरवाजा से हाईवे बाईपास तक करीब 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्विस लेन सड़क का उद्घाटन किया गया। इस सड़क के निर्माण से जहां स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं दो मंजिला सरकारी गौशाला तक चारा, भूसा एवं अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी आसानी होगी।

इसे भी पढ़ें:  सियासी तीरः लो भई, चमार का जाक्कत इन पे बर्दाश्त नी हो रा

पुरकाजी कस्बे के लोगों को वर्षों से खेड़ा दरवाजा क्षेत्र से हाईवे बाईपास तक जाने के लिए कच्चे और दुर्गम मार्ग का सामना करना पड़ता था। बरसात और अन्य मौसमों में यह समस्या और अधिक बढ़ जाती थी। स्थानीय जनता की इस मांग को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत ने लगातार प्रयास किए, जिसके परिणामस्वरूप सर्विस लेन सड़क का निर्माण संभव हो सका। नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारुकी अपने पिछले कार्यकाल से ही इस मार्ग के निर्माण के लिए प्रयासरत थे। उन्होंने स्वयं तथा जिला प्रशासन के माध्यम से एनएचएआई अधिकारियों के साथ लगातार पत्राचार किया। एनओसी प्राप्त होने के बाद सड़क निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ी।

इसे भी पढ़ें:  एक्सईएन विद्युत टाउनहाल परिसर में गर्मियों में मिलेगा शीतल जल

चेयरमैन जहीर फारूकी ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता वाली जिला समिति की बैठक में इस सड़क निर्माण का प्रस्ताव रखा था। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद केंद्र सरकार से प्राप्त धनराशि से लगभग 50 लाख रुपये की लागत से सर्विस लेन सड़क का निर्माण कराया गया। नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन चेयरमैन जहीर फारुकी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर नगर पंचायत के सभासदों, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने सड़क निर्माण को कस्बे के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसे जनता के लिए बड़ी सौगात बताया। उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से निर्दाेष जैन, शाह आलम गौड़ (सभासद), संदीप गोयल, निसार सदस्य, विकसित सदस्य, इस्तखार उर्फ लल्ला सदस्य, नदीम सदस्य, हाजी रईस, अफजाल गौड़, भूरे खान, गुलजार खान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  बेहतर इलाज का भरोसा देकर दंपति ने की लाखों की ठगी
Share This Article