अपनी बदमाशी का रौब दिखाता था भतीजा, चाचा ने मार डाला

हिस्ट्रीशीटर मोनू हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, आरोपी चाचा सहित तीन बदमाश घायल

हत्यारोपियों में दो सगे भाई भी शामिल, हत्या के बाद भागते समय पुलिस ने किया जंगल से गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर मोनू की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी चाचा और उसके दोनों साथियों को मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर घायल करते हुए गिरफ्तार कर लिया। ये तीनों क्षेत्र से फरार होने की तैयारी में बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, चैकिंग के दौरान पुलिस से सामना हो गया। पकड़े गये तीन आरोपियों में दो सगे भाई शामिल हैं, जो मुख्य हत्यारोपी के साथ घटना में शामिल रहे। तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। 

इसे भी पढ़ें:  दीपोत्सव की धूम--दीपों की रोशनी से जगमगाया एम.जी. पब्लिक स्कूल

पुरकाजी थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव में 35 वर्षीय मोनू गुर्जर पुत्र सतीश की हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए थे। मुखबिर से सूचना मिलते ही एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पुरकाजी थाने की विशेष टीम के साथ ही पुलिस की तीन टीमों के द्वारा इनकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि तीनों हत्यारोपी फरार होने की तैयारी में बाइक से निकले है। पुलिस टीम ने टिप ऑफ के आधार पर खेडकी से हुसैनपुर मारकपुर मार्ग पर चैकिंग शुरू की थी। थानाध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि मारकपुर तिराहे पर एक बाइक चालक को रुकने का इशारा किया तो वा और उसके साथियों ने पुलिस पार्टी पर फायरंिग कर दी और जंगल की ओर भाग गये।

इसे भी पढ़ें:  दरोगा जी की शिकायत लेकर एसएसपी से मिले सांसद चंदन चौहान

पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की तो जंगल में तीन लोग गोली लगने से घायल अवस्था में मिले। इनमें मृतक मोनू का चाचा करतार सिंह उर्फ तारा पुत्र भोपाल सिंह तथा उसके साथी बलजिन्दर उर्फ सोनू एवं सुखजिन्दर उर्फ काका पुत्रगण मुख्तार सिंह निवासीगण ग्राम दादूपुर शामिल रहे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये तीनों बलजिन्दर की बरामद पल्सर मोटर साइकिल से फरार होने के लिए जा रहे थे। गिरफ्तारी के बाद तीनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मिलकर ही गुरूवार की देर शाम करतार के घर के सामने खड़े मोनू पुत्र सतीश को गोली मार दी थी, बाद में पता चला कि उसकी अस्पताल में मौत हो गई है। इसके बाद हम तीनों यहां से भाग रहे थे। तीनों बदमाशों के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचे, मस्कट, रायफल, कारतूस और एक बाइक बरामद की है। 

इसे भी पढ़ें:  तमिलनाडु के किसान आंदोलन को समर्थन, राकेश टिकैत पहुंचे कोयम्बटूर

Also Read This

साबरकांठा में बस और वैन की भिड़ंत में छह लोगों की मौत

अहमदाबाद-  गुजरात के साबरकांठा जिला की सड़कों पर बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। यह हादसा साबरकांठा जिला के एक हाईवे पर हुआ। पुलिस के अनुसार, एक निजी बस ने पीछे से एक वैन को जोरदार टक्कर मार दी। वैन में यात्री सवार थे और वह शामलाजी से हिम्मतनगर जा रही थी। इस मामले में गंभोई पुलिस के इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे में वैन में बैठे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत

Read More »

कोटा के सिटी मॉल में लगी भीषण आग, धुएं से फैली दहशत

कोटा- विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित सिटी मॉल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग दूसरी मंजिल पर बर्गर किंग आउटलेट के पास लगी, जिसके बाद पूरे मॉल में धुआं फैल गया और अफरा-तफरी मच गई। दमकल की 12 से अधिक गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित झालावाड़ रोड पर बुधवार सुबह सिटी मॉल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग मॉल की दूसरी मंजिल पर उस समय भड़की जब अधिकांश दुकानें बंद थीं। घटना की सूचना सुबह करीब 10:30 बजे मिली, जिसके महज 10 मिनट के भीतर दमकल की गाड़ियां

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभइस अवसर पर राष्ट्रीय

Read More »