AKROSH-लाठी चार्ज का जवाब चुनाव में देगा प्रजापति समाज

मुजफ्फरनगर। संकल्प यात्रा के दौरान समाज के लोगों पर लाठी चार्ज करने की निंदा करते हुए राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के अध्यक्ष दारा सिंह प्रजापति ने कहा कि इस बल प्रयोग का जवाब समाज के लोग लोकसभा चुनाव में देंगे। उन्होंने कहा कि महासभा इस चुनाव में भाजपा के खिलाफ राजनैतिक हिस्सेदारी नहीं तो वोट नहीं अभियान चलायेगी और अपने प्रत्याशी भी मैदान में उतारेगी। उन्होंने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिए राज्यपाल से आग्रह भी किया है।

रविवार को शहर के एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए दारा सिंह ने कहा कि राजनीतिक हिस्सेदारी, जातिगत जनगणना और अनुसूचित जाति आरक्षण सहित कई मुद्दों को लेकर 27 फरवरी को समाज की संकल्प यात्रा बीआईपी घाट हरिद्वार से प्रारम्भ होकर निकली थी। इस यात्रा को मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली जन्तर मन्तर पर 1 मार्च को पहुंचना था और वहां पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा सभी राजनैतिक पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्षों को मांगपत्र और गंगाजल देने का कार्यक्रम था। किन्तु भाजपा सरकार के इशारे पर निहत्थे प्रजापति समाज पर पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज किया गया। समाज इसका जवाब सरकार से चाहता है।

इसे भी पढ़ें:  धनगर जाति प्रमाण पत्र पर बनी बात, समाज में हर्ष

दारा सिंह ने कहा कि पिछड़े समाज में प्रजापति समाज भाजपा को वोट करता है, लेकिन अब प्रजापति 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का जमकर विरोध करेगा। समाज की यात्रा को उत्तराखंड सरकार के द्वारा सकुशल संपन्न कराकर उत्तर प्रदेश में प्रवेश कराया गया, उत्तर प्रदेश के प्रथम जनपद मुजफ्फरनगर से सकुशल संपन्न होते हुए मेरठ कमिश्नरी में पहुंची, वहां पुलिस ने अपनी हठधर्मिता दिखाई। 3 घंटे संकल्प यात्रा को रोका गया। गाजियाबाद में बंधक बनाया गया, अगले दिन पुलिस ने सारी हदंे पार करते हुए लाठी चार्ज किया। यह साजिशन हमला था। गाडियों के शीशे तोड़े गये और सैकड़ो ंव्यक्तियों व महिलाओं को लाठियों से पीट पीटकर घायल कर दिया और 15-20 को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया।

गाजियाबाद पुलिस के सीनियर अधिकारी जो प्रजापति समाज पर हमले किए हैं वह अपने बचाव में प्रजापति समाज पर उल्टे मुकदमे कर रहे हैं। राष्ट्रपति से सीबीआई जांच की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि दोषी अधिकारियों को निलंबन की कार्यवाही की जाए। न्याय नहीं मिलता तो आत्मदाह किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के विरोध में राष्ट्रीय प्रजापति महासभा सभी लोक सभाओं में अपने प्रत्याशी उतारेगा जिसमें सभी जाति और धर्म के समाज सेवियों को चुनाव लड़ाया जायेगा। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष मनीष प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, राजाराम प्रजापति, राहुल प्रजापति, अनुज प्रजापति, राकेश प्रजापति, भरतवीर प्रजापति, बाबूराम प्रजापति, नीटू प्रजापति, सजीव प्रजापति, राजीव प्रजापति, कपिल प्रजापति, अर्जुन प्रजापति, कुलदीप प्रजापति, विनोद भगत जी, अनिल प्रजापति, वीरेन्द्र प्रजापति, निखिल प्रजापति, महिपाल प्रजापति एवं सैकडो प्रजापति समाज से गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  गाजीपुर में लटके तारों पर एके शर्मा सख्त: जेई सस्पेंड, एसडीओ और अधिशासी अभियंता को चार्जशीट

Also Read This

आधी रात जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री कपिल देव, व्यवस्थाओं की हकीकत परखी

मरीजों और तीमारदारों से की सीधी बातचीत, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। करीब साढ़े बारह बजे हुए इस औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आधी रात अस्पताल पहुंचकर जमीनी

Read More »

मुजफ्फरनगर-ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक होमगार्ड ने गंगनहर में लगाई छलांग

भोपा नहर पुल की घटना, वर्दी में पहुंचे जवान की तलाश में जुटी एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम, विभाग में मचा हड़कंप मुजफ्फरनगर। जिला मुख्यालय के ट्रैफिक विभाग में तैनात एक होमगार्ड ने बुधवार दोपहर भोपा थाना क्षेत्र के गंगनहर पुल से पानी में छलांग लगा दी। घटना के वक्त जवान ऑन-ड्यूटी था और पुलिस की वर्दी पहने हुए था। वर्दीधारी जवान के नहर में कूदने की खबर से पुलिस प्रशासन और होमगार्ड विभाग में हड़कंप मच गया है। स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल राहत एवं खोज कार्य के लिए मौके पर तैनात किया गया है। इसे भी पढ़ें:  धनगर जाति प्रमाण पत्र पर बनी बात,

Read More »

सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड: व्यापार मंडल ने परिवार से मिलकर कहा—न्याय की लड़ाई में साथ खड़े हैं

सहारनपुर। सहारनपुर पूनम मित्तल हत्याकांड को लेकर व्यापार मंडल ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया है। अंबेहटा पहुंचकर संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने स्व. पूनम मित्तल के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि संगठन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और मामले में न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। जयवीर राणा ने अपनी ओर से और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग की ओर से भी परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि किसी मां की हत्या केवल एक परिवार की क्षति नहीं होती,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने जानलेवा हमले के केस में फैसला, तीनों आरोपी बरी

मुजफ्फरनगर।मुजफ्फरनगर 307 केस फैसला करीब 10 साल बाद सामने आया है। वर्ष 2016 में दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे में अदालत ने तीन आरोपियों को दोषमुक्त कर बरी कर दिया। करीब दस साल तक अदालत में चले जानलेवा हमले के एक पुराने मुकदमे में अब फैसला आ गया है। वर्ष 2016 में दर्ज हुए इस मामले में अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद तीन आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। कोर्ट ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का परीक्षण करने के बाद हरिओम सैनी, विपिन और रामकुमार को बरी करने का आदेश सुनाया। मामला 7 जून 2016 का बताया गया है। उस समय रास्ते को लेकर दो पक्षों

Read More »

मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग का तांडव, 20 लोगों की हुई मौत, 38 घायल 

दिल्ली-एनसीआर- दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 38 लोग घायल हैं। बुधवार की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल विभाग की गाडियां मौजूद हैं। इस आग की वजह से अब तक 20 लोगों की मौत हो

Read More »