MUZAFFARNAGAR-दो थाना और चार चौकी प्रभारियों का तबादला

मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक सिंह ने देर रात दो थाना और चार चौकी प्रभारियों का तबादला कर दिया। उन्होंने चार इंस्पेक्टरों सहित नौ पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया है।

एसएसपी अभिषेक सिंह ने देर रात जारी किये अपने आदेश के तहत नौ पुलिस कर्मियों का तबादला किया है। उनके द्वारा महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सीता सिंह का गैर जनपद तबादला होने पर उनको रिलीव कर दिया है। सीता सिंह इससे पहले रामराज थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत रहीं, वहां से उनको एसएसपी ने महिला थाने का प्रभारी बनाया था। उनके स्थान पर महिला आयोग एवं बाल सुरक्षा संगठन की प्रभारी के रूप में कार्य कर रही उप निरीक्षक संगीता डांगर को महिला थाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसके साथ ही एसएसपी अभिषेक ने साइबर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार को स्पेशल यूनिट मोटर एक्सीडेंट क्लेम सेल का प्रभारी बनाया है। जबकि उनके स्थान पर माफिया आर्थिक गतिविधि विश्लेषण सैल के प्रभारी इंस्पेक्टर सुल्तान सिंह को साइबर थाना प्रभारी नियुक्त किया है। वो विश्लेषण सैल के कार्यों का भी सम्पादन करते रहेंगे।

एसएसपी ने थाना छपार के अतिरिक्त निरीक्षक अपराध मुनीश कुमार को कचहरी सुरक्षा प्रभारी बनाया है। जबकि क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर विकास यादव को थाना छपार में अतिरिक्त निरीक्षक अपराध बनाया गया है। एसएसपी अभिषेक ने थाना भोपा की मोरना पुलिस च्ज्ञाौकी के प्रभारी रोहित कुमार को कस्बा च्ज्ञाौकी छपार, कस्बा च्ज्ञाौकी छपार से उप निरीक्षक विपुल कुमार को मोरना च्ज्ञाौकी भेजा गया है। कुटेसरा च्ज्ञाौकी प्रभारी अरूण कुमार को च्ज्ञाौकी रोहाना तथा रोहाना च्ज्ञाौकी इंचार्ज उप निरीक्षक अमित कुमार को कुटेसरा च्ज्ञाौकी प्रभारी बनाया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  ट्रैक्टर-ट्राली में भरी खोई में छिपाकर ले जाये जा रहे थे दो सगे भाइयों के शव, परिजनों ने पकड़ा हाईवे किया जाम

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  नौ अगस्त को कलेक्ट्रेट घेराव नहीं करेगी भाकियू, प्रकाश चौक पर

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »