MUZAFFARNAGAR-गरीबों के बीच भोजन लेकर पहुंची सुनीता बालियान

मुजफ्फरनगर। केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान की पत्नी डाॅ. सुनीता बालियान ने आज जहां गरीब बस्ती में जाकर लोगों के बीच भोजन वितरण करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और उनको हर संभव मदद का भरोसा दिलाने के साथ ही बच्चों को शिक्षा की ओर ले जाने के लिए प्रेरित किया तो वहीं पुरकाजी ब्लाॅक क्षेत्र में बनाई गई काऊ संेचुरी का निरीक्षण करते हुए वो भावुक भी नजर आई। बता दें कि देश की ये पहली काऊ सेंचुरी उनके पति एवं केन्द्रीय पशुपालन राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान के विशेष प्रयासों से केन्द्र और राज्य सरकारों के द्वारा संयुक्त रूप से बनवाई है।

रुड़की रोड चुंगी के पास स्थित गरीब बस्ती में शुक्रवार को डाॅ. सुनीता बालियान भोजन वितरण करने पहुंची। सभी के प्रति करुणा का भाव रखने वाली सुनीता बालियान नर सेवा नारायण सेवा के भाव से आए दिन गरीबों एवं असहायो की सेवा के लिए तत्पर नजर आती हैं। इसी सेवा भाव से आज अपनी सहयोगी टीम के साथ गरीब बस्ती में पहुंचकर यहां निवास कर रहे निर्धन परिवारों के सदस्यों को अपने हाथों से भोजन वितरित किया।

भोजन वितरण के पश्चात पुरकाजी के तुगलकपुर कमहेड़ा में मंत्री डाॅ. संजीव बालियान के अथक प्रयासों से निर्माणाधीन काऊ सेंचुरी का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान उनके साथ काऊ सेंचुरी की देखरेख का जिम्मा संभाल रही श्री गोवर्धन गौ सेवा समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। हृदय में करुणा का असीम सागर रखने वाली डाॅ. सुनीता बालियान ने काऊ सेंचुरी को देखकर भावुक होते हुए कहा कि वो बेहद खुश है, क्योंकि अब उन सब पशुओं को समय पर चारा, पानी, इलाज सब कुछ मिल जाया करेगा, जो बेसहारा जीवन सड़कों पर जीने को विवश हो रहे थे। इस दौरान कुश पूरी, विपुल भटनागर, सरिता गौड़ एड, शिव चरण गर्ग, अंजिली चैधरी, अंजना शर्मा, लक्ष्मी धीमान, सुभलेस, अंजू शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सीमा विस्तारित क्षेत्र के नागरिक काट रहे चक्कर

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में लर्निंग साइंस वाया स्टैण्डर्ड राइटिंग प्रतियोगिता आयोजितगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य

Read More »