MUZAFFARNAGAR-नए नारे के साथ भाजपा का चुनाव अभियान शुरू

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावा 2024 के लिए अपना चुनाव कार्यालय खोलकर चुनावी जंग का शंखनाद कर दिया है। ऐसा पहली बार देखने को मिला है, जबकि चुनाव की घोषणा होने से पूर्व ही किसी पार्टी के द्वारा अपना चुनाव प्रचार कार्यालय खोला गया हो। इस दौरान भाजपाईयों ने स्वामी दीपांकर जी महाराज की अगुवाई में लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर सीट से हैट्रिक के साथ ही जीत का हवन करते हुए यज्ञ में आहुति प्रदान की। भाजपा नेताओं ने दृढ़ विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार भी देश की जनता मोदी जी की गारंटी पर विश्वास के साथ कमल के फूल पर वोट देकर तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का काम करेगी। भाजपाईयों ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि यूपी से इस बार पूर्व से भी बड़े अंतर से भाजपा जीतने जा रही है। इस दौरान मंत्री कपिल देव ने भाजपा की जीत के लिए नया नारा देने का काम किया और कार्यकर्ताओं से जीत के लिए जन समर्थन जुटाने को सरकारों की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाने का आह्नान किया। जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने कहा कि भाजपा संगठन चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। कार्यकर्ताओं को जीत का अंतर बढ़ाने के लिए काम करना है। विपक्ष की चुनौती को उन्होंने दरकिनार कर दिया।

भाजपा ने गुरूवार से जनपद में अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए भाजपा के परम्परागत महावीर चैक मार्किट परिसर में लोकसभा चुनाव कार्यालय का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वामी दीपांकर महाराज ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की स्थापना से सनातनियों में जश्न का माहौल है। बलिदानियों को यह सच्ची श्र(ांजलि है। आज पूरा देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में भी राममय वातावरण हुआ है। ये तभी संभव हुआ, जबकि जनता ने देश की बागडोर पीएम के रूप में नरेन्द्र मोदी के हाथों में सौंपी है। उन्होंने कहा कि 2024 में होने जा रहे चुनाव में मोदी के नेतृत्व में भाजपा तीसरी बार सरकार बनायेगी। आज देश के उत्थान के साथ ही धर्म की रक्षा का काम भी हो रहा है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि देश में पीएम नरेन्द्र मोदी ने हर वर्ग और व्यक्ति के लिए काम किया है। भाजपा की जनकल्याण की नीति के कारण ही आज देश आर्थिक दिशा में ऊपर आया है। दुनिया ने मोदी जी के नेतृत्व को स्वीकार किया है। उन्होंने लोकसभ चुनाव के लिए नया नारा ‘खिला रहेगा, फूल कमल का खिला रहेगा’, देते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इसी नारे को लेकर जनता के बीच जायें।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुधरी सैनी ने मीडिया से वार्ता के दौरान कहा कि निश्चित रूप से लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। हमारी योजनात्मक और संगठनात्मक पक्ष जो भी चुनाव के लिए आवश्यक हैं, वो सभी तैयार हैं। चुनाव के लिए विधानसभा और लोकसभा संचालन समितियां भी सक्रिय हैं। विधिवत चुनाव अभियान की शुरूआत आज से की जा रही है। जो भी कमल का फूल का निशान लेकर आयेगा, पार्टी के कार्यकर्ता उसी को चुनाव लड़ाने का काम करेगी। हमारे बूथ और पन्ना प्रमुख तक सभी टीमें तैयार हैं। जनता के बीच कार्यकर्ता सरकारों की उपलब्धियों को लेकर जा रही हैं। जनकल्याण की योजनाओं को लेकर हम जनता के बीच जा रहे हैं। 2024 का चुनाव पूर्व के चुनाव से भी बड़े अंतर से जीतने जा रहे हैं। विपक्ष की चुनौती के सवाल पर सुधीर ने कहा कि गठबंधन का कोई प्रभाव नहीं है।

पहले भी हमने गठबंधन यहां पर देखें हैं। 2019 में भी भाजपा के खिलाफ यूपी में बड़ा गठबंधन हुआ था, उससे बड़ा गठबंधन नहीं हो सकता है। जिस दिन बूथ पर चुनाव होगा। उस दिन सभी कुछ राममय वातावरण दिखाई देगा। जनता अपना निर्णय मोदी जी की गारंटी पर देगी। 2014 से पहले भारत गरीब सा देश लगता था, पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने दुनिया में अपना प्रभावशाली स्थान बनाया है। दूसरे दलों के लोगों का आकर्षण लगातार मोदी जी और योगी के नेतृत्व के कारण भाजपा की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में आगामी दिनों में भी कुछ और लोग भाजपा का रूख कर सकते है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर में लोकसभा चुनाव में बड़ा इतिहास रचने का काम भाजपा करने जा रही है। यहां जो भी प्रत्याशी होगा वो पहले के मुकाबला काफी बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगा। जनता में भाजपा के प्रति उत्साह बना हुआ है। आज से पार्टी के कार्यकर्ता कमल के फूल को ही प्रत्याशी मानकर चुनाव प्रचार में जुट जायेंगे। इस दौरान नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान की धर्मपत्नी डाॅ. सुनीता बालियान के साथ भाजपाईयों ने हवन किया और जीत के प्रति विश्वास जताया।

इस दौरान मुख्य रूप से स्वामी दीपांकर महाराज, लोकसभा प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष बागपत नीरज शर्मा, लोकसभा संयोजक देवव्रत त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, अशोक कंसल, मिथलेश पाल, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, मेरठ जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप, ब्लाॅक प्रमुख अक्षय पुण्डीर, पूर्व चेयरमैन डाॅ. सुभाष चंद शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, हरेन्द्र शर्मा, श्रीमोहन तायल, रेणू गर्ग, सुषमा पुण्डीर, बिजेन्द्र पाल, सभासद बाॅबी त्यागी, नवनीत गुप्ता, अरविन्द राज शर्मा, जगदीश पांचाल, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, मौ. सलीम सहित सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  आठ रुपये करेंसी के तीन पुराने नोट 90 लाख में खरीदने के नाम पर ठगी

भाजपा के लिए लकी रहा है महावीर चौक, छह चुनाव जिताये

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के लिए राजनीतिक रूप से महावीर चौक का चुनाव कार्यालय बेहद लकी रहा है। यहां पर पहली बार 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डाॅ. संजीव बालियान ने अपना चुनाव कार्यालय खोला था और उन्होंने इस चुनाव में बसपा के कादिर राणा को 4 लाख से ज्यादा मतों के अंतर से पराजित कर बड़ी जीत दर्ज की थी। इसके बाद से जनपद में जितने भी बड़े चुनाव हुए, भाजपा प्रत्याशियों के लिए महावीर चौक से ही राजनीतिक रणनीति की गयी है। यहां से अपना चुनाव जीतने के बाद केन्द्र में मंत्री बने डाॅ. संजीव बालियान ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ाने के लिए नेतृत्व किया और भाजपा की आंचल तोमर को सपा प्रत्याशी के खिलाफ सपा की सरकार रहते हुए जीत दिलाकर खुद को राजनीतिक गुरू साबित कर दिखाया था। इसके बाद 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल का चुनाव कार्यालय भी यहीं से चला और वो इस चुनाव में जीते तो इसके बाद 2019 में लोकसभा चुनाव में डाॅ. संजीव बालियान ने यहीं से चुनावी अभियान की शुरूआत की और विपक्षी दलों के सहारे मैदान में आए आरएलडी प्रत्याशी अजित सिंह को हराया, फिर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में महावीर चौक से ही चुनावी रणनीति बनी और डाॅ. वीरपाल निर्वाल जीत गए। 2022 के विधानसभा चुनाव में महावीर चौक से ही भाजपा का चुनाव प्रचार शुरू हुआ और कपिल देव दोबारा विधायक बनने के साथ मंत्री बनाये गये। 2024 के चुनाव में एक बार फिर से भाजपा ने अपनी लकी स्थान महावीर चौक से ही चुनाव अभियान की शुरूआत की है। देखा जाये तो 2014 से 2022 तक यह स्थान दस साल में छह चुनाव भाजपा को जिता चुका है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-10वीं में दिशा और दिव्यांशी, 12वीं में अवनी बनीं जिला टॉपर

Also Read This

ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत

मसूरी । मसूरी के पास एक कार तीव्र ढलान से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। वाहन में हरियाणा, दिल्ली के चार यात्री सवार थे, जिनकी मौत हो गई। मसूरी के झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में आज बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक कार

Read More »

उरी के कमलकोट में एलओसी के पास ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदान

जम्मू- कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो जवान बलिदान हो गए। बलिदानियों की पहचान महाराष्ट्र के चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और अर्जुन जाधव राजेंद्र के रूप में हुई है। जम्मू.कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक धमाका हुआ। इस घटना में भारतीय सेना के दो जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह दुखद घटना उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में हुई थी। धमाके में दोनों सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृत सैनिकों की पहचान अर्जुन जाधव और विक्रम बालकृष्ण के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के

Read More »

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  गोरखपुर से सीएम योगी का बड़ा ऐलान: अब यूपी के हर स्कूल में अनिवार्य होगा ‘वंदे मातरम्’

Read More »