MUZAFFARNAGAR—लुटेरे गिरोह के तीन शातिर बदमाश दबोचे

मुजफ्फरनगर। जनपद में हुई मोबाइल फोन लूट और चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए बुढ़ाना पुलिस ने तीन शातिर लुटेरे गिरोह के बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से ढाई लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन बरामद किये हैं, जिन्हें उनके मालिकों तक पहुंचाने की तैयारी कर ली गई है।

पुलिस लाइन में आज बुढ़ाना पुलिस के गुडवर्क की जानकारी देते हुए एसपी देहात संजय कुमार ने बताया कि थाना बुढाना पुलिस द्वारा मोबाईल चोर व लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 शातिर मोबाईल लुटेरों को खतौली तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से करीब 2.5 लाख रुपये कीमत के चोरी और लूटे हुए 13 मोबाईलबरामद किए गए। एसपी देहात ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम योगेश पुत्र नैम सिंह निवासी ग्राम भसाना थाना बुढाना, प्रवेश पुत्र नेम सिंह निवासी ग्राम भसाना थाना बुढाना और शाह आलम पुत्र आफताब आलम निवासी रहमत नगर थाना कोतवाली नगर हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा प्रारम्भिक पूछताछ में बताया गया कि हमारी दोस्ती हर्षित उर्फ गोलू व तरुण पुत्रगण हर्षवर्धन निवासीगण कस्बा व थाना बड़ौत जनपद बागपत के साथ हैं, जोकि अपने अन्य साथियों दीपक पुत्र पप्पू निवासी गौरीपुर थाना कोतवाली बागपत व चांद उर्फ छोटू उर्फ बबलू निवासी कस्बा व थाना बड़ौत, बागपत के साथ मिलकर चोरी और लूट की घटनाएं करते थे। वो अपने साथीयों के साथ मोबाईल चोरी और लूट की घटना करके मोबाईल हम लोगों को दे जाते थे तथा हम लोग इन मोबाईल को बेच देते थे। शाह आलम उपरोक्त की मुजफ्फरनगर में मोबाईल की दुकान है जिस कारण से उसकी काफी लोगों से जानकारी है व मोबाईल सही दाम पर बिक जाते थे। मोबाईल बेच कर मिले पैसों को हम सभी लोग आपस में बांट लेते थे। 9 और 10 जनवरी की रात्रि को हर्षित उर्फ गोलू, तरुण, चाँद उर्फ छोटू, दीपक उपरोक्त द्वारा एक व्यक्ति को सवारी के रूप में गाड़ी में बैठाकर उसका मोबाईल व नगदी लूटने का घटना कारित की गयी थी जिसके बाद दीपक तथा चाँद उर्फ छोटू उपरोक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गए थे। बरामद 13 मोबाईल तरुण व हर्षित उर्फ गोलू हमें बेचने के लिए दे गए थे जिन्हें हम लोग बेचने जा रहे थे। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रविन्द्र सिह, सन्दीप चैधरी, हैड कांस्टेबल नीरज त्यागी, कांस्टेबल अंकित कुमार, पुष्पेन्द्र कुमार और बलजीत सिंह शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  अवैध खनन पर शिकंजा, एसडीएम मोनालिसा ने पकड़ा बालू से भरा डंपर

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  दो लाख के ईनामी नीलेश के एनकाउंटर पर बैठी मजिस्ट्रीयल जांचस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  किसान दिवस में उठा मुस्लिमों के उत्पीड़न का मुद्दा, हुआ जमकर हंगामावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  शिक्षिका और फौजी के घर के ताले तोड़े, लाखों

Read More »