MUZAFFARNAGAR—लिफ्ट देकर यात्रियों से लूटने वाले शातिर लुटेरे गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पुलिस द्वारा लिफ्ट देकर यात्री से मोबाईल व नगदी लूट की घटना का अनावरण कर दिया गया है। पुलिस मुठभेड़ में 02 शातिर लुटेरे बदमाशों को पुलिस ने घायल करने के बाद गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त होण्डा अमेज गाड़ी बरामद की है। यह कार बदमाशों ने जनपद गाजियाबाद से लूटी थी।

शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी अभिषेक सिंह ने बुढ़ाना पुलिस के गुडवर्क की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को राशिद पुत्र इदरीश निवासी ग्राम कसेरवा थाना शाहपुर द्वारा थाना बुढाना पुलिस को लिखित सूचना दी थी कि रात्रि में महावीर चैक से शाहडब्बर जाने के लिए एक होण्डा अमेज गाड़ी नम्बर यूपी 14 ईएच 3586 के चालक द्वारा उन्हें लिफ्ट देकर बैठाया गया तथा खतौली रोड से बसी चंधेड़ी मार्ग पर ले जाकर उनका मोबाईल तथा नगदी लूटकर गाड़ी से उतार कर फरार हो गये थे। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने कई टीमों को लगाया था। उन्होंने बताया कि 12/13 जनवरी की रात्रि को उपरोक्त घटना के अनावरण हेतु गठित टीम की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में 02 शातिर लुटेरे घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटे गए 4500 रुपये बरामद किए।

इसे भी पढ़ें:  नए रालोद जिलाध्यक्ष का जोशीला स्वागत, कार्यकर्ताओं ने सिर पर उठाया

एसएसपी ने बताया कि होण्डा अमेज गाड़ी को ट्रैस करते हुए घेराबंदी कर कुरालसी नहर पुलिया पर पुलिस कर्मी चेकिंग कर रहे थे, तभी उक्त गाड़ी तेज रफ्तार से आयी जिसे चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु नहीं रुके तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करते हुए नहर पटरी पर परासौली की तरफ भागने लगे। आगे जाकर बदमाशों की गाड़ी अनियंत्रित होकर ग्राम सैनपुर के पास बाईपास पर खाई में पलट गयी। गाड़ी सवार 04 बदमाश गाड़ी से निकलकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे। 01 आरोपी दीपक घायल हो गया तथा अन्य 03 बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गए। बदमाश नहर पुलिया बडौत रोड पर खडे थे। यहां 01 आरोपी चांद उर्फ छोटू घायल हो गया तथा अन्य 02 बदमाश भाग गए। प्रारम्भिक पूछताछ में बदमाशों द्वारा बताया गया कि हम लोग गैगं बनाकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते थे। 07 जनवरी को उन लोगों ने गाजियाबाद से होण्डा अमेज कार लूटी थी तथा राशिद को सवारी के रूप में बैठाकर उससे उससे लूटपाट की थी। तरूण व गोलू पुत्रगण हर्षवर्धन निवासी कांशीराम काॅलोनी कस्बा व थाना बड़ौत, बागपत फरार हैं। एसएसपी द्वारा बुढ़ाना कोतवाल आनंद देव मिश्रा और पुलिस टीम की प्रशंसा की तथा गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया।

इसे भी पढ़ें:  एटूजेड रोड का चौड़ीकरण करने को अतिक्रमण हटवायेगा एमडीएम

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  स्वर्गीय नरेंद्र सैनी की सातवीं पुण्यतिथि पर कंबल वितरणस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  एटूजेड रोड का चौड़ीकरण करने को अतिक्रमण हटवायेगा एमडीएमवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  कारागार में बंद हत्यारोपी बुजुर्ग बंदी माशूक अली की

Read More »