17 जनवरी को भाकियू अराजनैतिक ने बुलाई महापंचायत

मुजफ्फरनगर। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का धरना गुरूवार को दसवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चै. धर्मेन्द्र मलिक ने किसानों और कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की और उनके साथ भोजन किया तथा आंदोलन को घोषणा होने तक जारी रखने का ऐलान करते हुए किसानों का हौसला बढ़ाया। भाकियू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग में आंदोलन का अंतिम निर्णय लिया जायेगा, फिलहाल यूनियन द्वारा 17 जनवरी को मुख्यालय पर वेस्ट यूपी के किसानों की महापंचायत की तैयारी की जा रही है।

बता दें कि भाकियू अराजनैतिक के द्वारा गन्ना मूल्य घोषित करने, बकाया भुगतान दिलाने, आवारा पशुओं का बंदोबस्त करने और अन्य मुद्दों को लेकर पिछले दस दिनों से आंदोलन किया जा रहा है। गुरूवार को खिली धूप के बीच किसानों अपने आंदोलन को नई करवट देने पर चर्चा की। इस दौरान यहां संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चै. धर्मेन्द्र मलिक भी पहुंचे। उन्होंने किसान संगठन के पदाधिकारियों और किसानों के साथ यहां पर दोपहर का भोजन किया और उनके साथ आंदोलन की आगामी रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य घोषित कराये बिना किसान यहां से अपने घर जाने वाले नहीं हैं। आंदोलन को चाहे प्रदेश स्तर तक ले जाना पड़े, किसान पीछे नहीं हटेगा। जिलाध्यक्ष अंकित चैधरी ने बताया कि आंदोलन को लेकर अंतिम फैसला राष्ट्रीय कार्यकारिणी की प्रस्तावित मीटिंग में किया जायेगा। फिलहाल 17 जनवरी को जिला मुख्यालय पर वेस्ट यूपी के किसानों की महापंचायत बुलाने को लेकर काम किया जा रहा है। इससे पहले यदि सरकार गन्ना मूल्य घोषित करती है तो आंदोलन को विराम दिया जायेगा, लेकिन यदि सरकार नहीं चेती तो बड़ा आंदोलन करने से भी हम नहीं डरेंगे। आज धरने पर मुख्य रूप से धर्मेन्द्र मलिक, अंकित चैधरी, नीरज पहलवान, अंकित जावला, पवित अहलावत, शेखर सोम सहित सैंकड़ों किसान मौजूद रहे। अध्यक्षता उधम सिंह और संचालन सुरेन्द्र रावल ब्लाॅक अध्यक्ष सदर ने किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर शहर में ओवरब्रिज के नीचे बनेंगे खेल कोर्ट और जिम

भाकियू टिकैत प्रयागराज किसान कुंभ की तैयारी में जुटी

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के द्वारा टिकैत परिवार और जगबीर परिवार के बीच हुए समझौता की राहत के बीच अब प्रयागराज के किसान कुंभ की तैयारियां की जा रही हैं। यूनियन के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि किसान समस्याओं व सामाजिक विषयों पर चर्चा को लेकर भारतीय किसान यूनियन का चार दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज के परेड ग्राउंड में हर वर्ष की भांति आयोजित किया जाएगा। यह शिविर 15 जनवरी से 18 जनवरी तक चलेगा। इसमें भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत, प्रवक्ता राकेश टिकैत और युवा विंग के अध्यक्ष गौरव टिकैत के साथ ही देशभर से संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान शामिल होंगे। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे और अपने ओजस्वी विचारों से इस आंदोलन को नई गति देने का काम करें।

इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में रविवार को आंखों का फ्री उपचार

क्रांतिसेना ने दिया भाकियू को समर्थन, सुनीता ने छोड़ी भाजपा

मुजफ्फरनगर। क्रांतिसेना की महिला विंग ने आज भाकियू अराजनैतिक के धरने पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। यहां यह रोचक रहा कि भाजपा नेत्री सुनीता मलिक ने पहुंचकर भाजपा से इस्तीफा देने का ऐलान किया और क्रांतिसेना में शामिल हो गई। गुरूवार को क्रांतिसेना की जिलाध्यक्ष पूनम चैधरी द्वारा सैकड़ों महिलाओं सहित भारतीय किसान भूनियन (अराजनैतिक) के कचहरी में चल रहे आन्दोलन को समर्थन दिया। समर्थन देते समय पूनम चैधरी ने कहा कि हम किसानों के साथ हर संघर्ष में योगदान करेंगे। इसी बीच भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुनीता मलिक भी वहां पहुंची। उन्ळोंने जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए भाजपा से इस्तीफा देने का ऐलान करते हुए कहा कि वो आज पूनम के समक्ष क्रांतिसेना में शामिल हो रही हैं। इस दौरान अजू त्यानी, शालू चैधरी, मीनाक्षी गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं। 

इसे भी पढ़ें:  चिकित्सक दम्पति के पुत्र कोविद का यूपी क्रिकेट टी-20 लीग में चयन
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *