BIG PLAN-द्वापर युग के सनातनी वैभाव का दर्शन कराएगा शुक्रतीर्थ

मुजफ्फरनगर। पौराणिक मान्यता के अनुसार भागवत कथा की जन्मभूमि और धार्मिक आस्था का केंद्र माने जाने वाला शुक्रतीर्थ जल्द ही इतिहास और आध्यात्मिकता का अद्वितीय संगम बनने जा रहा है। आने वाले दिनों में यहां भागवत महोत्सव मोक्ष कुम्भ का ऐसा आयोजन होगा, जिसमें काशी की भव्यता, अयोध्या का दिव्य दीपोत्सव और द्वापर युग का अलौकिक वैभव एक साथ दर्शन देगा। श्रद्धालु न केवल कथा और संत-समागम का आनंद लेंगे, बल्कि लेजर लाइट शो और पौराणिक संस्कृति में आधुनिकता के संगम की धार्मिक थीम के जरिये द्वापर काल की जीवंत झलक भी देख सकेंगे।

भागवत कथा उद्गम स्थली के रूप में प्रसिद्ध पावन तीर्थ स्थल शुक्रतीर्थ अब द्वापर युग की झलक दिखाने के लिए तैयार हो रहा है। आने वाले दिनों में यहां भव्य भागवत महोत्सव मोक्ष कुम्भ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें धार्मिक आस्था, पौराणिक वैभव और आधुनिक तकनीक का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। मंगलवार को मंडल आयुक्त सहारनपुर अटल कुमार राय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में आयोजन की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा हुई। तय किया गया कि काशी और अयोध्या की तर्ज पर लेजर लाइट शो, दीपोत्सव और पौराणिक-ऐतिहासिक थीम पर आधारित विभिन्न आकर्षक कार्यक्रम आयोजित होंगे। महोत्सव में देशभर से विख्यात कथा वाचक, महामंडलेश्वर, साधु-संत और अन्य धार्मिक हस्तियां आमंत्रित की जाएंगी, जिससे आयोजन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके।

शुक्रतीर्थ, जो पौराणिक मान्यताओं के अनुसार द्वापर युग से जुड़ा है, भागवत कथा की जन्मभूमि के रूप में पूजनीय है। इस आयोजन का उद्देश्य न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को पुनर्जीवित करना है, बल्कि पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी प्रोत्साहन देना है। प्रशासन का दावा है कि आयोजन स्थल पर आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक द्वापर युग की अनुभूति कर सकेंगे और अद्वितीय धार्मिक माहौल का अनुभव करेंगे। इस आयोजन के लिए मुख्य दायित्व मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण को मिला हे। इसके लिए तैयारियों में प्रशासन की गंभीरता इस बात से झलकती है कि विभागवार जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं और सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, जल एवं विद्युत आपूर्ति, मंच सज्जा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संत-आवास आदि सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आने वाले दिनों में स्थल निरीक्षण और अभ्यास कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।यह भव्य मोक्ष कुम्भ न केवल मुजफ्फरनगर के लिए गौरव का विषय होगा, बल्कि इस जनपद के साथ ही शुकतीर्थ को भी राष्ट्रीय धार्मिक मानचित्र पर एक नई पहचान भी दिलाएगा।

इसे भी पढ़ें:  संसद में हरेन्द्र मलिक ने उठाया रेलवे स्टेशन की मस्जिद और मोहर्रम जुलूस का मुद्दा

एमडीए सचिव कंुवर बहादुर सिंह ने बताया कि शासन से शुकतीर्थ में भव्य भागवत महोत्सव के निर्देश प्राप्त हुए हैं, जिसके लिए यहां पर मोक्ष कुम्भ आयोजित करने की रूपरेखा पर चर्चा के लिए यह मीटिंग हुई। कार्यक्रम कब और कितने दिन का होगा, इसके लिए अलग अलग विचार आये हैं। आगामी बैठक में इसके लिए निर्णय किया जायेगा। कहा कि शुकतीर्थ में आगामी भागवत महोत्सव मोक्ष कुम्भ में श्रद्धा, संस्कृति और आधुनिक तकनीक का ऐसा संगम होगा, जिसमें दीपोत्सव की स्वर्णिम आभा, लेजर लाइट शो का अद्भुत नजारा और देशभर से आए संत-महात्माओं के आशीर्वचन, सब कुछ एक साथ देखने को मिलेगा। अभी कार्यक्रम का स्वरूप बनाया जा रहा है। बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एमडीएम उपाध्यक्ष कविता मीना, मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय कुमार सिंह, एमडीए सचिव कुंवर बहादुर सिंह और विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने विभागों की जिम्मेदारियों और योगदान पर विस्तार से चर्चा की, ताकि आयोजन का हर पहलू सुव्यवस्थित और प्रभावशाली हो।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

Also Read This

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  लखनऊ में नीले ड्रम में मिला शव, बेटा

Read More »

नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

तितावी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल, पीड़ित परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म तथा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। तितावी थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी सरफराज को पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले को लेकर

Read More »

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद, एक दर्जन से अधिक मुकदमे मिले दर्ज मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर विभिन्न थानों में लूट, चोरी और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। इसे भी पढ़ें:  लखनऊ में नीले ड्रम में मिला शव, बेटा गिरफ्तारबुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में बुधवार

Read More »