ग्राम अन्ती गोलीकांड में वांछित आरोपी प्रिंस गिरफ्तार

खतौली। खतौली पुलिस ने ग्राम अन्ती गोलीकांड में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद चालान कर दिया।

यह था मामला ..

31 जुलाई को ग्राम अन्ती निवासी संजय पुत्र चरता उम्र 46 वर्ष की गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। मृतक के चचेरे भाई धर्मवीर सिंह द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, संजय की लाईसेंसी बंदूक से उसके बेटे प्रिंस द्वारा अचानक गलती से गोली चल गई, जो संजय की जांघ में जा लगी। अत्यधिक रक्तस्राव के चलते संजय की मृत्यु हो गई थी। इस मामले में थाना खतौली में मृतक के पुत्र प्रिंस निवासी ग्राम अन्ती के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम ने 3 अगस्त को ग्राम गदनपुरा अंती चौराहा से प्रिंस को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक, थाना खतौली बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेजा जा चुका है।

इसे भी पढ़ें:  कड़ाके की ठंडः मुजफ्फरनगर में 17 जनवरी तक स्कूल बंद
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *