सेना के अफसर ने स्पाइसजेट कर्मियों को पीटा – एक की रीढ़ टूटी, दूसरे का जबड़ा

श्रीनगर एयरपोर्ट पर 26 जुलाई को अतिरिक्त सामान (एक्स्ट्रा लगेज) को लेकर हुए विवाद में सेना के एक अधिकारी द्वारा स्पाइसजेट एयरलाइंस के चार कर्मचारियों के साथ बर्बर मारपीट का मामला सामने आया है। इस हमले में एक कर्मचारी की रीढ़ की हड्डी टूट गई, दूसरे का जबड़ा टूट गया, तीसरे की नाक से खून बहने लगा और चौथा कर्मचारी बेहोश हो गया। हैरानी की बात यह रही कि कर्मचारी के बेहोश होने के बाद भी अधिकारी उस पर लातें मारता रहा।

इसे भी पढ़ें:  नेपाल आपदा-ग्राउण्ड जीरों पर पीड़ितों तक पहुंची मुजफ्फरनगर की मदद, रूला देंगी ये वीडियो.....

यह गंभीर घटना अब सामने आई है, जिसके बाद एयरलाइन और सेना—दोनों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। स्पाइसजेट ने अपने बयान में कहा है कि आरोपी सैन्य अधिकारी को ‘नो-फ्लाइंग लिस्ट’ में डाल दिया गया है। वहीं सेना ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी की पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल रितेश कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो गुलमर्ग स्थित हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल (HAWS) में तैनात हैं। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है, लेकिन अब तक आरोपी अधिकारी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

इसे भी पढ़ें:  ENCOUNTER--छोटा राजन गैंग का सीरियल इनामी रेपिस्ट सत्तू मुठभेड़ में घायल
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *