अपहरण कर कुकर्म के आरोपी साधु को 20 साल की सजा

मुजफ्फरनगर। 14 साल के बच्चे के साथ कुकर्म के मामले में एक धार्मिक स्थल के सेवादार साधु को विशेष पोक्सो कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर दोष साबित हो जाने के कारण शनिवार को 20 साल की सजा सुनाते हुए दोषी पर साढ़े दस हजार रुपये का अर्थदंड भी अधिरोपित किया है।

डीजीसी राजीव शर्मा ने बताया कि फुगाना थाना क्षेत्र के गांव सरनावली में स्थित एक धार्मिक स्थल में सेवादार के रूप में कार्य करने वाले साधु लोकेश नाथ कश्यप ने एक बालक के साथ कुकर्म किया। 12 जुलाई 2023 को आरोपी साधु लोकेश नाथ एक गांव के 14 वर्षीय बच्चे को हरिद्वार घुमाने ले जाने के बहाने अपने साथ जंगल में ले गया था। आरोपी ने बच्चे के साथ जंगल में जबरदस्ती कुकर्म किया। उसके बाद आरोपी ने बच्चे को रातभर हाथ पैर बांधकर धार्मिक स्थल में ही बंधक बनाए रखा और उसको डराया-धमकाया ताकि बच्चा किसी को घटना के बारे में न बताए। बंधन मुक्त करने के बाद साधु ने अगले दिन बच्चे को घर जाने दिया। 

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी हादसा: रामपुरी के घायल तीर्थ यात्री लौटे घर

बच्चा पूरी रात गायब रहा और घर जाने के बाद वो भयभीत दिखा तो परिजनों को संदेह हुआद्व जोर दिया तो बालक ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। बच्चे के परिजन ने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस प्रकरण में अभियोजन की ओर से एडीजीसी विक्रांत राठी व दीपक गौतम ने पैरवी की। एडीजीसी विक्रांत राठी ने बताया कि मामले की सुनवाई विशेष पोक्सो कोर्ट की न्यायाधीश अलका भारती के न्यायालय में हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद सामने आये साक्ष्यों के आधार पर आरोपी साधु लोकेश नाथ को दोषी ठहराने के साथ ही 20 साल की सजा और साढ़े दस हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर में अवैध क्लिनिक चलाते पकड़े गए मुजफ्फरनगर के सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में मेडिकल मेवेरिक्स ने सिल्वर्टन टाइगर्स को 11 रन से हरायास्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी हादसा: रामपुरी के घायल तीर्थ यात्री लौटे घरवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में मेडिकल मेवेरिक्स ने सिल्वर्टन टाइगर्स

Read More »