मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन पर सेना के जवान ने कार प्लेटफॉर्म पर चढ़ा दी, मचा हंगामा

मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात एक अजीबोगरीब घटना सामने आई जब सेना के एक जवान ने जल्दबाजी में अपनी कार सीधे प्लेटफार्म पर चढ़ा दी। अचानक प्लेटफॉर्म पर तेज रफ्तार कार देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे और चीखने-चिल्लाने की आवाजें गूंजने लगीं।

घटना शुक्रवार रात करीब 7:20 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक तेजी से प्लेटफॉर्म पर घुसा और लंबे समय तक कार दौड़ाते रहा। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद रेलवे पुलिस व स्टेशन स्टाफ ने उसे पकड़ लिया।

इसे भी पढ़ें:  भोजपुरी अभिनेता व गोर्खपुर के सांसद रवि किशन को फोन पर जान से मारने की धमकी, आरोपी ने अपना नाम-पता कहा

पूछताछ में युवक की पहचान सेना के जवान के रूप में हुई है, जो कि मूल रूप से बागपत जिले का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली में तैनात है। जवान ने बताया कि उसके कुछ रिश्तेदारों को दिल्ली जाना था और जैसे ही वह स्टेशन पहुंचा, सामने से ट्रेन आती दिखी। ट्रेन छूटने के डर से उसने कार को प्लेटफॉर्म पर सीधे ट्रेन के पास तक ले जाने की कोशिश की, ताकि उसके रिश्तेदार समय पर सवार हो जाएं। रिश्तेदार ट्रेन पकड़ने में कामयाब रहे।

इसे भी पढ़ें:  भारी बारिश के अलर्ट पर शनिवार को स्कूल बंद, डीएम के आदेश से अवकाश घोषित

पुलिस ने आरोपी जवान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी कार पर अंग्रेज़ी में ‘फौजी’ लिखा हुआ था, जिससे उसकी पहचान हुई।

रेलवे अधिकारियों ने घटना को गंभीर सुरक्षा उल्लंघन मानते हुए इसकी विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। गनीमत रही कि इस पूरी घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल देर तक बना रहा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-जंगल में पेड़ से लटका मिला सोनू का शव, मचा हड़कम्प
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *