MUZAFFARNAGAR-खूनी मोड बिलासपुर कट पर पुल बनने का रास्ता साफ

मुजफ्फरनगर। जनपद में जाम और दुर्घटनाओं से निज़ात के लिए बिलासपुर कट पर अब शीघ्र ही ओवरब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जायेगा। यह ऐतिहासिक निर्णय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की संवेदनशीलता व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व तथा प्रदेश के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल की निरंतर पहल का परिणाम है।

नितिन गडकरी को मंत्री ने लिखा था पत्र

मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा बार-बार इस विषय को प्राथमिकता पर उठाया गया। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि बिलासपुर कट चौराहा हर समय व्यस्त रहने के कारण यहाँ जाम लगा रहता है और आये दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है। उनकी इस गंभीर पहल पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को बिलासपुर कट पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें:  FIR-प्रधानों से पंगा लेने वाले आरटीआई कार्यकर्ता पर भी मुकदमा

एल. एन. मालवीय इंफ्रा बनायेगी ओवरब्रिज

इस आदेश के क्रम में एनएचएआई के परियोजना निदेशक अमित प्रणव ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि बिलासपुर कट पर प्रस्तावित ओवरब्रिज की व्यवहार्यता और तकनीकी परीक्षण के लिए कार्य स्वतंत्र परामर्शदाता संस्था मैसर्स एल. एन. मालवीय इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्रा. लि. को सौंपा जा चुका है। साथ ही यह प्रस्ताव भविष्य में छह लेन के विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (क्च्त्) में सम्मिलित किया जाएगा। इस निर्णय से मुज़फ्फरनगर शहरवासियों को न केवल वर्षों पुरानी ट्रैफिक समस्या से राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में व्यापार, उद्योग और जीवन की गति को नई दिशा भी मिलेगी। यह ओवरब्रिज विकास का प्रतीक ही नहीं, सरकार की जनसंकल्पना का भी प्रमाण है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में विकास केवल वादे नहीं, धरातल पर उतरते हुए परिणाम हैं। जनता की समस्याओं को लेकर हमारी प्रतिबद्धता स्पष्ट है और यह ओवरब्रिज उसी प्रतिबद्धता की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पब्लिक स्कूल में चैकीदार की निर्मम हत्या से सनसनी

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की दर्दनाक मौत, टीलामोड़ इलाके में शोकस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  स्कूल जा रहे थे दो भाई, अचानक इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग और फिर….वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-106 डिग्री बुखार सी तप रही मई की दुपेहरीभाकियू

Read More »