भ्रष्टाचार पर कार्यवाही-आईआईए ने जताया मंत्री कपिल देव का आभार

मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर चौप्टर के चेयरमैन अमित जैन द्वारा जीएसटी के भ्रष्ट अधिकारी के विरुद्ध किए गए मजबूत प्रतिरोध और भ्रष्ट अधिकारी को सक्रिय सेवा से हटाने में हासिल की गई सफलता को लेकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल को श्रेय देते हुए कहा कि हम अपने चुने हुए प्रतिनिधि कपिल देव अग्रवाल, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार’ का तहे दिल से आभार व्यक्त करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  12 साल से जमे जेई सिंचाई विभाग उधम सिंह का तबादला, मेरठ भेजे गए

उन्होंने अपने बयान में कहा कि कपिल देव अग्रवाल न केवल मुजफ्फरनगर बल्कि समूचे उत्तर प्रदेश के उद्योगों के लिए एक दृढ़ सहारा रहे हैं। मुजफ्फरनगर में व्यापारिक/उद्योगिक सुगमता को बढ़ावा देने के उनके लगातार प्रयासों के कारण वह राज्य विधानसभा में मुजफ्फरनगर के सबसे विश्वसनीय और पसंदीदा प्रतिनिधि बने हैं।

अमित जैन ने मीडिया को बताया कि जब उन्हें भ्रष्ट जीएसटी अधिकारी द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के बारे में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा जानकारी उपलब्ध कराई गई, तो उन्होंने तत्परता से प्रधान सचिव एम. देवराजन और आयुक्त नितिन बंसल को निर्देशित किया कि इस भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उत्तर प्रदेश के व्यापारिक माहौल को नुकसान न पहुंचे। कहा कि उनकी त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप भ्रष्ट अधिकारी को तुरंत निलंबित कर दिया गया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के नेतृत्व के साथ निरंतर संवाद बनाए रखा और हमें देर रात तक हुए निर्णयों की जानकारी देते रहे। आईआई चेयरमैन ने कहा कि हम कपिल देव अग्रवाल का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हर बार की तरह उद्योगों के साथ खड़े होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूत और निर्णायक कदम उठाए हैं’। 

इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने चलाया स्वच्छता अभियान

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  12 साल से जमे जेई सिंचाई विभाग उधम सिंह का तबादला, मेरठ भेजे गएस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  बेहतर इलाज का भरोसा देकर दंपति ने की लाखों की ठगीवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  कन्नौज से ही चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, तेज प्रताप

Read More »