जेसीबी लेकर परिक्रमा मार्ग पर सात घंटे डटी रही पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। मंगलवार को हुई बारिश के बाद एक बार फिर से जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप जनता के बीच पहुंचे। पालिका की पूरी टीम को लेकर पालिकाध्यक्ष परिक्रमा मार्ग पर पहुंची और यहां श्रीराम कॉलेज के आसपास सड़क पर हुए जलभराव की समस्या को समझते हुए तत्काल समाधान के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू कराया। जनसंपर्क और निरीक्षण के जरिए उन्होंने न सिर्फ जनता से सीधा संवाद किया, बल्कि नगरपालिका की ओर से बड़े स्तर पर नाला सफाई अभियान चलाकर यह संदेश दिया गया कि जनहित को लेकर पालिका जवाबदेह और संवेदनशील है, उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को सख्त नसीहत के साथ कहा कि लापरवाही अब नहीं चलेगी।

सीमा विस्तार के बाद शहर का हिस्सा बने परिक्रमा मार्ग पर बिना बारिश के भी तीन-चार साल से जलभराव की समस्या बनी रहती है। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप इस समस्या को जानने और समाधान तलाशने के लिए मंगलवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे निरीक्षण करने जनता के बीच पहुंचे। वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान की मंशा के साथ दोनों नेताओं ने परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराम कॉलेज के समक्ष जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लिया। करीब चार साल पूर्व एटूजेड रोड भगीरत चौक से लेकर रेशू विहार रेलवे फाटक तक नाला निर्माण कार्य पास हुआ था। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के द्वारा 2022 में इस नाले का निर्माण कार्य पूर्ण किया, इस पर करीब 45 लाख रुपये की लागत आई थी। निर्माण के दौरान नाला कहीं सड़क से ऊंचा कहीं नीचा बना दिया गया। जहां नाला सड़क से ऊंचा है, वहां पर ही जलभराव की समस्या बनी रहती है।

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने फील्ड में आने के बाद पालिका की पूरी टीम को मौके पर ही तलब किया। और सुबह से शाम तक करीब सात घंटे से ज्यादा समय तक पूरे दलबल के साथ फील्ड में रहकर क्षेत्रीय नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए समस्याओं को समझा और भरोसा दिया कि पालिका जनहितों को लेकर संवेदनशील और जवाबदेह होकर कार्य कर रही है। उन्होंने रेशू विहार से लेकर अलमासपुर चौराहे तक भ्रमण कर हालात का निरीक्षण किया और तत्काल ही सफाई कार्य प्रारम्भ कराया, इसके लिए उन्होंने तीन जेसीबी, दो डंपर, एक रोबोट मशीन, 15 सफाईकर्मी और नाला गैंग को लगाकर मौके पर ही रहकर मॉनीटरिंग की। पालिका के तमाम अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे, उनको पालिकाध्यक्ष ने जनसमस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए फील्ड में उतरकर भ्रमण करने के निर्देश दिए।

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि निरीक्षण में यह बात सामने आई है कि मूल समस्या गलत नाला निर्माण के कारण बनी है। सड़क नाले से नीचे होने के कारण ओवरफ्लो में नाले से पानी सड़क पर भर जाता है, यह नाला हमारे कार्यकाल से भी करीब एक साल पूर्व बनाया गया, इसके लिए हमने एमडीए को भी कई बार पत्र लिखकर समस्या का समाधान करने के लिए कहा, लेकिन अब पालिका इसका स्थाई समाधान करने जा रही है। रेशू विहार फाटक से अलमासपुर एटूजेड रोड तक जल निकासी के लिए सीवर लाइन डाल रहे हैं, इसका टैण्डर 30 जुलाई को खुल रहा है। इसके साथ ही अलामासपुर चौक पर बनी पुलिस से जल निकासी के अवरोध को खत्म कराया जायेगा और इसके बाद इस सड़क का निर्माण भी पालिका करायेगी। उन्होंने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जनसरोकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जहां समस्या है, वहां समाधान के लिए तत्काल प्रभाव से कार्य किया जाएगा। जनता को राहत पहुँचाना ही भाजपा शासन की प्राथमिकता है और पालिका प्रशासन को भी जवाबदेह बनाया जा रहा है। इस दौरान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप के अलावा भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, अमित पाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, एई जल सुनील कुमार, एई निर्माण नैपाल सिंह, जेई जल धर्मवीर सिंह, जेई निर्माण राजीव सोनकर, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, लिपिक गोपाल त्यागी, संजीव सिंघल, जोन्टी त्यागी, सचिन अग्रवाल सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मेरठ जोन के एडीजी बने भानु भास्कर

Also Read This

साबरकांठा में बस और वैन की भिड़ंत में छह लोगों की मौत

अहमदाबाद-  गुजरात के साबरकांठा जिला की सड़कों पर बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। यह हादसा साबरकांठा जिला के एक हाईवे पर हुआ। पुलिस के अनुसार, एक निजी बस ने पीछे से एक वैन को जोरदार टक्कर मार दी। वैन में यात्री सवार थे और वह शामलाजी से हिम्मतनगर जा रही थी। इस मामले में गंभोई पुलिस के इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे में वैन में बैठे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत

Read More »

कोटा के सिटी मॉल में लगी भीषण आग, धुएं से फैली दहशत

कोटा- विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित सिटी मॉल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग दूसरी मंजिल पर बर्गर किंग आउटलेट के पास लगी, जिसके बाद पूरे मॉल में धुआं फैल गया और अफरा-तफरी मच गई। दमकल की 12 से अधिक गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित झालावाड़ रोड पर बुधवार सुबह सिटी मॉल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग मॉल की दूसरी मंजिल पर उस समय भड़की जब अधिकांश दुकानें बंद थीं। घटना की सूचना सुबह करीब 10:30 बजे मिली, जिसके महज 10 मिनट के भीतर दमकल की गाड़ियां

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-महिलाओं के सम्मान की खातिर रावण ने उठाई शिव की कांवड़इस अवसर पर राष्ट्रीय

Read More »