मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ FIR दर्ज, मैनपुरी सांसद डिंपल यादव पर विवादित टिप्पणी

लखनऊ। संसद के बगल की मस्जिद में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सांसदों की बैठक के बाद उठा विवाद थमता नहीं दिख रहा है। एक टीवी चैनल पर डिबेट के दौरान मौलाना साजिद रशीदी ने सपा सांसद डिंपल यादव के पहनावे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। सपा नेता प्रवेश यादव ने लखनऊ के विभूति खंड थाने में मौलाना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर FIR दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी नगर पंचायत के कैमरों सुलझाया मस्जिद में चोरी का मामला

 

विभूति खंड थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह के मुताबिक, पुलिस मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 79, 196, 197, 299, 352, 353 और IT एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर चुकी है। आवश्यकतानुसार आगे भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  जागृतिकारी संत नयन सागर ने समाज को दिया एकता का मूल मंत्र

वहीं, ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने भी डिंपल यादव के मस्जिद जाने और पहनावे को लेकर नाराजगी जताई है। रजवी ने बयान दिया कि डिंपल यादव ने मस्जिद की तौहीन की है, उन्हें पूरी मुस्लिम समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही मस्जिद के अंदर किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि पर भी आपत्ति जताई गई है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सिगरेट नहीं देने पर होटल कर्मचारी को बाइक सवारों ने पीटा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *