Transfer – मोनालिसा जौहरी बनीं बहराइच की नई SDM, राज्य सरकार ने 65 उपजिलाधिकारियों का किया तबादला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात 65 उपजिलाधिकारियों (SDM) के तबादले कर दिए। इन तबादलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं—कुछ को विभिन्न जिलों का उपजिलाधिकारी बनाया गया है तो कुछ को नगर निगमों में सहायक नगर आयुक्त या औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में नई भूमिका सौंपी गई है।

प्राप्त आदेश के अनुसार, मोनालिसा जौहरी, जो वर्तमान में मुज़फ्फरनगर में SDM पद पर कार्यरत थीं, को अब बहराइच का नया उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके स्थानांतरण को शासन की क्षमता और प्रदर्शन आधारित नीति का हिस्सा माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  15 फीट गहरे चैंबर में उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस से मौत


तबादला सूची में शामिल प्रमुख अधिकारी- 

इस तबादला सूची में जिन अन्य प्रमुख अधिकारियों का नाम शामिल है, उनमें प्रद्युम्न कुमार, जय प्रकाश यादव, अजीत कुमार सिंह द्वितीय, रामशंकर द्वितीय, घनश्याम भारतीय, लखन लाल सिंह राजपूत, पैगाम हैदर, निशा श्रीवास्तव, कमल कुमार सिंह, पवन कुमार गुप्ता, ध्रुव नारायण यादव, शिव नरेश सिंह, कृष्ण राज सिंह, अखिलेश कुमार, रामेश्वर प्रसाद, सत्य पाल सिंह, सौरभ यादव, जितेन्द्र कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, संत राज, पूर्णिमा सिंह, संतोष कुमार कुशवाहा, मो. असलम, अभिषेक शाती, तपस्या यादव, अजय कुमार, तनुजा निगम, सुशील कुमार, आरती, धर्मवीर भारती, मान्धाता प्रताप सिंह, हृदय राम तिवारी, शशि कुमार, कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, मदन मोहन गुप्ता, उदयवीर सिंह, तरुण प्रताप सिंह, अरसाला प्रियंका, धर्मेंद्र कुमार, आशीष कुमार त्रिपाठी, रजनीश कुमार, सुमित कुमार सिंह, मनीष कुमार, विकास सिंह, विराग करवरिया, स्निग्धा चतुर्वेदी, आकांक्षा जोशी, रविंद्र प्रताप सिंह, रवि कुमार सिंह, विनीत कुमार सिंह, बृज मोहन शुक्ला, चंद्र प्रकाश पांडेय, सुशील प्रताप सिंह, प्राची त्रिपाठी, सराह अशरफ, सीमा सिंह, मुद्दला दुबे, आकांक्षा मिश्रा, सत्यपाल प्रजापति, ज्ञान प्रताप सिंह, विशाल सिंह यादव, अभय सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  सांसद और विधायक के बीच भिड़ंत, मंच पर तकरार और तीखी बहस, समर्थकों के बीच भी आरोप

 कुछ को मिले विशेष दायित्व

इस प्रशासनिक बदलाव में कई अधिकारियों को लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, झांसी, गोरखपुर, वाराणसी, अलीगढ़ और फिरोजाबाद जैसे नगरों में सहायक नगर आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। वहीं कुछ अधिकारियों को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण और लखनऊ विकास प्राधिकरण जैसे महत्वपूर्ण निकायों में स्थानांतरित किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना बैगलेस डे, बच्चों ने जमकर की मौज-मस्ती
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *