सरकारी पाठशालाओं को बंद करने के खिलाफ सपाईयों ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। भाजपा सरकार द्वारा छात्रों की कमी बताते हुए हजारों सरकारी स्कूलों को बंद करने के निर्णय के विरुद्ध समाजवादी महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के प्रदेश व्यापी आह्वान पर समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष सुषमा सैनी के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं द्वारा सपा कार्यालय से महावीर चौक प्रकाश चौक होते हुए कचहरी तक जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया गया।

मुख्यालय पर धरने को संबोधित करते हुए समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष सुषमा सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार की पूरी मंशा गरीब दलित पिछड़े अल्पसंख्यक बच्चों को सरकारी पाठशालाओं से शिक्षा से वंचित कर निजी महंगे स्कूलों का शिक्षा पर कब्जा कराने का है।इसी साजिश से सरकारी पाठशालाओं को भाजपा सरकार बंद करके गरीबों को शिक्षा से विमुख करना चाहती है। जिलाध्यक्ष सुषमा सैनी ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमेशा पढ़ाई व चिकित्सा को फ्री करने के लिए कार्य किए लेकिन भाजपा सरकार विद्यालयों को बंद कर निजी कंपनियों को सरकारी पाठशालाएं बेचना चाहती है।उन्होंने निर्णय को तानाशाही शिक्षा विरोधी बताते हुए रोकने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, 170 लोगों ने उठाया लाभ

समाजवादी महिला सभा प्रदेश सचिव अनिता कश्यप महानगर अध्यक्ष हिमानी सिंह ने संबोधन में कहा कि हजारों सरकारी स्कूलों को बंद करने के भाजपा सरकार के निर्णय से हजारों रसोई माताओं की नौकरी पर संकट आ गया है जो महिला सशक्तिकरण व स्वावलंबी अभियान पर कुठाराघात है।उन्होंने सरकारी स्कूलों को बंद करने के भाजपा सरकार के निर्णय को शिक्षा विरोधी बताते हुए बदलने की मांग की।

इसे भी पढ़ें:  समस्याओं का समाधान नहीं होने पर किसानों ने जताई नाराजगी

सैकड़ों महिला पदाधिकारियों द्वारा जोरदार नारेबाजी के साथ राज्यपाल महोदया के नाम जिलाधिकारी के द्वारा ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान समाजवादी महिला सभा प्रदेश सचिव अनिता कश्यप समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव पूजा अंबेडकर,महानगर अध्यक्ष महिला सभा हिमानी सिंह,वकीला बेगम,ऋतु देवी,ममता देवी,सुषमा पाल,राजकुमारी सैनी,सोनिया सैनी,सुमन सेन, काजल कुमारी, सुशीला,निशा कात्यान, पिंकी सैनी,पार्वती यादव,शीशा कोरी,संतोष सैनी पिंकी कश्यप तथा सपा नेता श्यामलाल बच्ची सैनी,साजिद हसन,दर्शन सिंह धनगर, डॉ नरेश विश्वकर्मा, डॉ इसरार अल्वी,सलमान त्यागी,नदीम मलिक, नावेद रंगरेज, सादिक एडवोकेट सहित सैकड़ों महिला पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रही।

इसे भी पढ़ें:  एक पेड़ माँ के नाम, पर्यावरण से भावनात्मक जुड़ावः मीनाक्षी स्वरूप

Also Read This

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »