बिजली समस्या पर सभासद के साथ लोगों ने घेरा बिजली घर

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 48 के अन्तर्गत उत्तरी लद्दावाला में लगातार आ रही बिजली समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। वार्ड के सभासद शौकत अंसारी ने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर मिमलाना रोड स्थित बिजली घर पहुंचकर जूनियर इंजीनियर का घेराव किया।

शौकत अंसारी ने आरोप लगाया कि रातभर बिजली बाधित रही, जिसकी बार-बार फोन पर शिकायत की गई, मगर विद्युत विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि पूरी रात क्षेत्र के लोग गर्मी में बिना पंखा-कूलर के सोने को मजबूर रहे, जबकि विभाग के कर्मचारियों ने फोन तक उठाना मुनासिब नहीं समझा। बुधवार को सैकड़ों लोगों के साथ बिजली घर पहुंचे सभासद अंसारी ने जेई को घेरते हुए तीखे सवाल दागे। उन्होंने कहा कि सरकार ने आपको नौकरी जनता की सेवा के लिए दी है, न कि तानाशाही के लिए। यदि जनता की ही सुनवाई नहीं होगी तो फिर इस पद का कोई औचित्य नहीं बचता।

जूनियर इंजीनियर ने आश्वासन दिया कि भविष्य में इस प्रकार की शिकायत की पुनरावृत्ति नहीं होगी और क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद शौकत अंसारी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगे भी इसी तरह की लापरवाही जारी रही तो हम बिजली घर के सामने धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। स्थानीय जनता ने सभासद के साथ मिलकर चेतावनी दी कि यदि विभाग ने समय रहते सुधारात्मक कदम नहीं उठाए तो आगे और कड़े कदम उठाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर- बुढ़ाना में ईनामी डकैत अजय एनकाउंटर में ढेर

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश और ओले, 50 किमी प्रतिघंटा से चल सकती हैं हवाएंस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  पहले न मौजे थे, न किताबें, अब स्मार्ट हो रहे सरकारी स्कूलः सोमेन्द्र तोमरवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  कानपुर में एक बार फिर मिला सिलिंडरभाकियू नेता विकास

Read More »