MUZAFFARNAGAR-सड़क की खराब गुणवत्ता देख भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। शहर में बारिश के बाद जल भराव के कारण जनता को हुई समस्याओं को समझने और उनका उचित एवं तकनीकी निस्तारण कराये जाने के लिए नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप पूरी टीम के साथ लगातार ग्राउण्ड जीरो पर उतरकर कार्य कर रही हैं। रामपुरी से जुड़े तीन वार्डों में स्थलीय निरीक्षण करने के बाद पालिका अध्यक्ष ने पूरी टीम के साथ रामलीला टीला के दो वार्डों के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र का पैदल भ्रमण करते हुए वृहद निरीक्षण किया।

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप एवं अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह सभासदों और पालिका के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रामलीला टीला क्षेत्र में पहुंचे और पालिका के वार्ड संख्या 9 एवं 12 के अन्तर्गत आने वाले मौहल्लों का निरीक्षण किया। सड़क से घर तक पालिका अध्यक्ष ने पहुंचकर महिलाओं, दुकानदारों और व्यापारियों से जनसंवाद स्थापित करते हुए क्षेत्र की समस्याओं को समझने का प्रयास किया। वार्ड में निवास कर रहे भाजपा संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से समाधान के लिए सुझाव मांगे और मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया।

इसे भी पढ़ें:  टिकट नहीं मिलने पर भाजपा नेता की तबियत बिगड़ी


वार्ड में पालिका की ओर से बनाई जा रही सीसी सड़क और नाली के निर्माण में मानक और गुणवत्ता की कमी की शिकायत पर मीनाक्षी स्वरूप ने तत्काल ही ठेकेदार को तलब करते हुए निम्न गुणवत्ता को लेकर फटकार लगाई और एई निर्माण नैपाल सिंह को मौके पर ही जांच के लिए भेजकर रिपोर्ट मांगी। गुणवत्ता खराब पाये जाने पर ठेकेदार के भुगतान से कटौती के लिए कहा और ब्लेकलिस्ट करने की चेतावनी भी दी। वार्ड 9 में नियमित सफाई नहीं होने का मामला सामने आने पर उन्होंने सफाई नायक को मौके पर तलब किया। वार्ड में 12 सफाई कर्मचारी होने के बावजूद भी शिकायत बने रहने पर सफाई नायक को सख्त चेतावनी के साथ कार्यप्रणाली सुधारने के लिए कहा गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय शाही को वार्ड में सफाई की नियमित मॉनीटरिंग करते हुए रिपोर्ट तलब की और सफाई उपकरण की आवश्यकता की पूर्ति के निर्देश दिये।

यहां पर लोगों के बीच ही जल निकासी को प्रभावी और सृदृढ़ बनाने के लिए भी अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने विस्तृत चर्चा की और समस्याओं को समझने का प्रयास किया। लोगों ने बताया कि जिला अस्पताल से शुरू होकर लद्दावाला से रामलीला टीला तक पहंुचने वाला नाला यदि तली झाड़ साफ करा दिया जाये तो जल भराव की समस्या काफी हद तक दूर होगी। इसके लिए उन्होंने एई जल सुनील कुमार को नाले का निरीक्षण करते हुए उसकी सफाई के लिए त्वरित कार्य प्रारम्भ करने और पूर्ण रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। साथ ही रामलीला टीला पर प्रतिदिन व्यायाम के लिए आने वाले मोर्निंग वॉकर्स और जन सामान्य के लिए ओपन जिम तथा सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराने के निर्देश दिये। जेई निर्माण कपिल कुमार ने बताया कि ओपन जिम का प्रस्ताव पास है, इसके लिए जल्द ही काम शुरू हो जायेगा। इस दौरान भाजपा नेता सुनील दर्शन, सुधीर खटीक, कंवरपाल, राधे वर्मा सहित सभासद मनोज वर्मा, राजीव शर्मा और पालिका के अधिकारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण, परिजनों में आक्रोश

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले मंत्री कपिल देव अग्रवालजनसंपर्क अभियान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »