प्रकृति के सम्मान में एक पेड़ माँ के नाम समर्पित करेंः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में बुधवार सुबह मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका ;कम्पनी गार्डनद्ध में वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर के सभासदगण, पालिका अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली छात्र, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और आम नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कम्पनी गार्डन में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ अभियान का शुभारंभ करते हुए सभी से आह्वान किया कि हर व्यक्ति एक पौधा अपनी माँ के नाम पर लगाए, और उसे उसी श्रद्धा से देखेरख करते हुए सींचे जैसे हम माँ का मान-सम्मान करते हैं। मीनाक्षी स्वरूप ने सभी की सहभागिता के लिए एक प्रेरक संदेश देते हुए कहा कि पेड़ केवल प्रकृति का हिस्सा नहीं, हमारे जीवन के संरक्षक हैं। अगर हम चाहते हैं कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, जल और जीवन मिले तो हमें आज से ही हरित शहर के संकल्प को पूर्ण करने के लिए पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी लेनी होगी।

कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर देशभर में चल रहा एक पेड़ मां के नाम अभियान सिर्फ एक वृक्षारोपण कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह समाज में प्रकृति के प्रति नई चेतना और संवेदनशीलता का परिचायक बन चुका है। इस अभियान में मां के स्नेह को प्रकृति से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण को एक भावनात्मक आधार दिया गया है, जिससे लोग आत्मीयता से जुड़ रहे हैं। एक ही दिन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश की जनसंख्या से अधिक पेड़ पूरे राज्य में लगाये जा रहे हैं। यह न केवल एक रिकॉर्ड है, बल्कि पर्यावरण के प्रति जन-जन की जागरूकता का प्रमाण भी है।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर में जांच दल ने पकड़े 20 लाख नगद


मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगरपालिका भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति गंभीर है। शासन से 9932 पौधे रोपित करने का लक्ष्य मिला है, अभी तक हम करीब 2500 पौधे रोपित कर चुके हैं। शहर में 24 स्थान चिन्हित करते हुए लगातार वृक्षारोपण किया जा रहा है। हमारा प्रयास लक्ष्य से कहीं अधिक पौधे लगाने का है। हमने वार्डों को हरित संकल्प के साथ जोड़ने पौधारोपण कराने का काम किया है। इसमें सभी की सहभागिता और दायित्व मिले तो हम अपने शहर को एक हरित शहर बनाने में सफल हो पायेंगे। सभी नागरिक पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी लें और बच्चों की भांति उनका पोषण करें। पालिका हर नागरिक को इससे जोड़ने के लिए आगामी दिनों में वार्डों तक अभियान चलायेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से सभासद मनोज वर्मा, देवेश कौशिक, नवनीत गुप्ता, प्रशांत गौतम, अन्नू कुरैशी, अमित शर्मा, अमित पटपटिया, शहजाद चीकू, अनुज कुमार, हिमांशु कौशिक, अर्जुन प्रजापति, आदिल मलिक, हसीब राणा, नदीम खां, शोभित गुप्ता, प्रमोद कुमार, एनएसए डॉ. अजय प्रताप शाही, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, आईटी ऑफीसर प्रियेश कुमार, वाटिका सुपरवाइजर दुष्यंत कुमार, सामाजिक कार्यकता शालू सैनी, एसबीएम लिपिक रूचि शर्मा आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  खान-पान की आदत सुधारें, स्वस्थ रहेगा लीवरः डा. अजय

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भाकियू में कार्ड परम्परा से यूनियन मुखिया खफाहादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  देवबन्द कोतवाली मे ईद उल अज़हा

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  फुट पेट्रोलिंग से सुधारेंगे जिले का स्वास्थ्यः संजय वर्माहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर सरकार से कड़े

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  देवबन्द कोतवाली मे ईद उल अज़हा के पर्व को लेकर शांति

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »