देश के पहले राष्ट्रीय निकाय अध्यक्ष सम्मेलन में मीनाक्षी स्वरूप ने किया प्रतिभाग

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मानेसर के आईसीएटी सेंटर में आयोजित देश के प्रथम शहरी स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में सहभागिता की। यह सम्मेलन केन्द्र सरकार द्वारा नगर विकास और नागरिक सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, जिसमें देशभर के प्रमुख नगरीय निकायों के अध्यक्षों और प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था।


पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि लोकसभा और हरियाणा विधानसभा के समन्वय में 3 व 4 जुलाई को गुरूग्राम में देश के प्रमुख निकायों के अध्यक्षों का यह राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देना, नवाचारों से अवगत कराना और जनसेवा की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना रहा। मीनाक्षी स्वरूप ने इस मंच को लोकतंांत्रिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने और नगर विकास के नए आयाम तय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि यहां पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने में नगर निकायों की भूमिका पर विचार-विमर्श करते हुए इस संकल्प की पूर्ति में योगदान के लिए प्रेरित किया गया। देश के इस पहले निकाय अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेकर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने इसे एक गर्वपूर्ण अनुभव बताते हुए कहा कि इससे मिले अनुभवों को अब मुजफ्फरनगर शहर के विकास में लागू करने की दिशा में वे गंभीरता से कार्य करेंगी।

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने जानकारी दी कि सम्मेलन में संवाद और विचार-विमर्श के दौरान कई सकारात्मक प्रक्रियाएं और नवाचार सामने आए, जिन्हें अपने नगर क्षेत्र में लागू करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय जनता से सीधे सरोकार रखने वाली इकाई है और इसकी जिम्मेदारी सबसे बड़ी है। नागरिक सेवा और नागरिक संपर्क ही हमारे कार्य का मूल आधार होना चाहिए। हमने पहले ही दिन से इस पर अमल करने का प्रयास किया है, जनता के बीच रहकर हमने समस्याओं को समझा और फिर कार्ययोजनाओं के साथ उनके निस्तारण की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण तथा शहरी निकाय एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल समेत कई प्रमुख वक्ताओं ने भाग लिया। इन वरिष्ठ नेताओं के प्रेरणादायक विचारों से नगरीय निकाय जनप्रतिनिधियों को जनहित में बेहतर कार्य करने के लिए एक नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त हुई।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर कट पर फिर हादसा-ट्रक ने कांवड़ियों के ट्रैक्टर में मारी टक्कर, हंगामा


मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि इस सम्मेलन में प्राप्त हुए अनुभव के आधार पर वे शहरी विकास के लिए सभासदों और पालिका अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एक कार्ययोजना बनाकर पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन को सुनिश्चित करेंगी। नगर को सुंदर, स्वच्छ और हरित बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मेलन जनसेवा के प्रति संकल्प को और सुदृढ़ करते हैं तथा जनता के प्रति कार्यप्रणाली को और बेहतर करने के लिए नई प्रेरणा देते हैं। कहा कि इस राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रमुख लोगों के प्रेरणादायक विचार सुनने के अवसर के साथ ही नगरीय निकाय में जनहितों को लेकर बेहतर कार्य करने के विषय पर सारगर्भित संवाद एक अविस्मरणीय अनुभव रहा। यहां पर बहुत कुछ सीखा और इस अनुभव को हम जल्द ही एक कार्ययोजना बनाकर शहर के हित और नागरिकों को बेहतर सुविधा एवं सेवा प्रदान करने के लिए करने का काम करेंगे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रमुख उद्यमी गौरव स्वरूप भी उनके साथ रहे।

इसे भी पढ़ें:  शिवभक्तों को रुद्राक्ष माला भेंट कर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया अभिनंदन

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  मंत्री आवास से लेकर डीएम की कोठी

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  मंत्री आवास से लेकर डीएम की कोठी तक खूब उड़ा रंग-गुलालफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर कट पर फिर हादसा-ट्रक ने कांवड़ियों के ट्रैक्टर में मारी टक्कर, हंगामाइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  कबड्डी खिलाड़ी दो सगी बहनों की संदिग्ध मौत से हड़कम्पलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन

Read More »