देश के पहले राष्ट्रीय निकाय अध्यक्ष सम्मेलन में मीनाक्षी स्वरूप ने किया प्रतिभाग

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मानेसर के आईसीएटी सेंटर में आयोजित देश के प्रथम शहरी स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में सहभागिता की। यह सम्मेलन केन्द्र सरकार द्वारा नगर विकास और नागरिक सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, जिसमें देशभर के प्रमुख नगरीय निकायों के अध्यक्षों और प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था।


पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि लोकसभा और हरियाणा विधानसभा के समन्वय में 3 व 4 जुलाई को गुरूग्राम में देश के प्रमुख निकायों के अध्यक्षों का यह राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देना, नवाचारों से अवगत कराना और जनसेवा की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना रहा। मीनाक्षी स्वरूप ने इस मंच को लोकतंांत्रिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने और नगर विकास के नए आयाम तय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि यहां पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने में नगर निकायों की भूमिका पर विचार-विमर्श करते हुए इस संकल्प की पूर्ति में योगदान के लिए प्रेरित किया गया। देश के इस पहले निकाय अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेकर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने इसे एक गर्वपूर्ण अनुभव बताते हुए कहा कि इससे मिले अनुभवों को अब मुजफ्फरनगर शहर के विकास में लागू करने की दिशा में वे गंभीरता से कार्य करेंगी।

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने जानकारी दी कि सम्मेलन में संवाद और विचार-विमर्श के दौरान कई सकारात्मक प्रक्रियाएं और नवाचार सामने आए, जिन्हें अपने नगर क्षेत्र में लागू करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय जनता से सीधे सरोकार रखने वाली इकाई है और इसकी जिम्मेदारी सबसे बड़ी है। नागरिक सेवा और नागरिक संपर्क ही हमारे कार्य का मूल आधार होना चाहिए। हमने पहले ही दिन से इस पर अमल करने का प्रयास किया है, जनता के बीच रहकर हमने समस्याओं को समझा और फिर कार्ययोजनाओं के साथ उनके निस्तारण की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण तथा शहरी निकाय एवं राजस्व मंत्री विपुल गोयल समेत कई प्रमुख वक्ताओं ने भाग लिया। इन वरिष्ठ नेताओं के प्रेरणादायक विचारों से नगरीय निकाय जनप्रतिनिधियों को जनहित में बेहतर कार्य करने के लिए एक नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त हुई।

इसे भी पढ़ें:  बुढ़ाना में एसडीएम ने किया महिला-बाल कांवड़ियों का अभिनंदन


मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि इस सम्मेलन में प्राप्त हुए अनुभव के आधार पर वे शहरी विकास के लिए सभासदों और पालिका अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एक कार्ययोजना बनाकर पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन को सुनिश्चित करेंगी। नगर को सुंदर, स्वच्छ और हरित बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मेलन जनसेवा के प्रति संकल्प को और सुदृढ़ करते हैं तथा जनता के प्रति कार्यप्रणाली को और बेहतर करने के लिए नई प्रेरणा देते हैं। कहा कि इस राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रमुख लोगों के प्रेरणादायक विचार सुनने के अवसर के साथ ही नगरीय निकाय में जनहितों को लेकर बेहतर कार्य करने के विषय पर सारगर्भित संवाद एक अविस्मरणीय अनुभव रहा। यहां पर बहुत कुछ सीखा और इस अनुभव को हम जल्द ही एक कार्ययोजना बनाकर शहर के हित और नागरिकों को बेहतर सुविधा एवं सेवा प्रदान करने के लिए करने का काम करेंगे। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रमुख उद्यमी गौरव स्वरूप भी उनके साथ रहे।

इसे भी पढ़ें:  एसबीआई बैंक जनपद में महिलाओं को देगा रोजगारः देबाशीष मित्रा

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  चौधरी अब्बल हसन की रस्म पगड़ी मे उमडा जन सैलाब सर्व समाज ने उनके बड़े पुत्र चौधरी नूर हसन गुर्जर को पहनाई पगड़ीस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हाईवे पर टक्कर के बाद कैसे हवा में उछली दो कार, देखें वीडियो….वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  खाली प्लॉट में मिले 10 से 15 साल पुराने

Read More »