बारिश के बाद साढ़े तीन घंटे जनता के बीच रही मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। रविवार की शाम से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के कारण शहरी क्षेत्र में हाल बेहाल हो गया। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं था, जो बारिश के पानी से जलमग्न न हो गया हो। ऐसे में नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप सभासदों के साथ लोगों की समस्याओं को जानने के लिए औचक निरीक्षण पर निकली और पालिका के दो विभागों के अफसरों के साथ ही पूरी टीम को फील्ड में सक्रिय करते हुए समस्याओं का त्वरित समाधान कराने की व्यवस्था कराई।

नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को बारिश के बाद हालातों का जायजा लेने के लिए शहरी क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने सवेरे 10 बजे औचक निरीक्षण शुरू किया और करीब साढ़े तीन घंटे तक वो जनता के बीच रही तथा लोगों से संवाद स्थापित करते हुए जल निकासी के लिए क्षेत्रवार समस्याओं को समझने का प्रयास किया। पचैंडा रोड पहुंची चेयरपर्सन ने कई गलियों और मुख्य मार्ग का जलभराव के बीच ही पैदल भ्रमण करते हुए वहां की निकासी के लिए बनी समस्याओं को देखा और लोगों से बातचीत की। उन्होंने रुड़की रोड, कच्ची सड़क पहुंचकर वहां भी जलभराव और जल निकासी को लेकर समस्या को परखने का काम किया।

इसके बाद वार्ड संख्या 23 और वार्ड संख्या 15 के अन्तर्गत रुड़की रोड पर रामपुरी, एकता विहार आदि कालोनियों में निवास कर रहे लोगों की परेशानियों को भी देखा। यहां आरएसडी पब्लिक स्कूल वाली गली में हुए जलभराव के बीच ही वो लोगों के घरों तक पहुंची और बारिश से हुई बदहाली तथा जल निकासी में अवरोधक की पहचान भी की। यहां पर पालिका की खाली भूमि पर भारी जलभराव को लेकर लोगों की शिकायत के बाद उन्होंने तत्काल ही वहां पम्प लगाकर पानी निकलवाने और रोड पर बने नाले में निकासी में अवरोध बने स्लैब को जेसीबी से तुड़वाया गया। इसके साथ ही तत्काल ही जेसीबी और रोबोट लगवाकर जल निकासी की व्यवस्था कराई। यहां से वो बझेडी अंडर पास पहुंची और वहां पर हुए भारी जलभराव को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए जलकल विभाग के अफसरों को फटकार भी लगाई। बताया गया कि यहां दो पम्पिंग सेट लगाये गये हैं, जो नियमित काम कर रहे हैं, लेकिन पानी ज्यादा आ जाने के कारण पम्प डूब जाने से बंद हो गये।

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने निरीक्षण को लेकर बताया कि बीती रात से ही मूसलाधार बारिश हो रही है। इस कारण शहर में कई स्थानों पर भारी जलभराव हो रहा है। इसमें समस्याओं को समझने के लिए यह दौरा किया गया है। हमने नगर स्वास्थ्य अधिकारी और सहायक अभियंता जलकल को तत्काल ही समस्याओं के समाधान के लिए टीमों को उतारने के निर्देश दिये हैं। साथ ही शहर में जल निकासी में अवरोध और समस्याओं की पहचान करते हुए प्वाइंट चिन्हित करते हुए दोनों विभागों से 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है ताकि समाधान के लिए एक विस्तृत और विभागीय समन्वय के साथ कार्ययोजना बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि अधिकांश समस्या की जड़ नालों पर किया गया स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण है, नालों की निकासी में यह अवरोध बने हैं, भविष्य में हम अतिक्रमण भी हटवायेंगे। साथ ही मैन पॉवर बढ़ाकर प्राथमिकता पर नालों की सफाई के लिए सख्त निर्देश दिये गये हैं।

बझेडी अंडरपास पर पालिका रेन वॉटर हार्वेस्टिंग पिट से स्थाई समाधान की कार्ययोजना बना रही है। यहां पर रेलवे द्वारा बनाया गया पिट बंद हो जाने से जलभराव की समस्या बढी है। इसके लिए जलकल विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है, साथ ही रेलवे को भी पत्राचार किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि नालों और नालियों में प्लास्टिक, पॉलिथिन और थर्माकोल जैसी वेस्ट को न डाले, उन पर अतिक्रमण न करते हुए उनकी सफाई में सहयोग दें ताकि पालिका बेहतर व्यवस्था बना सके। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से भाजपा नेता विकल्प जैन, सभासद मनोज वर्मा, नवनीत गुप्ता, प्रशांत गौतम, अमित पटपटिया, रजत धीमान, प्रमोद कुमार के अलावा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, सहायक अभियंता जलकल सुनील कुमार, जेई धर्मवीर सिंह, जेई जितेन्द्र सैनी, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, वैशाली सोती, लिपिक मनोज पाल आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पेयजल पुनर्गठन योजना में जल निगम को भूमि नहीं दे रही पालिका

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  क्रांतिसेना ने उठाई पब्लिक स्कूलों के खिलाफ आवाजगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और अधिक

Read More »