मंत्री अनिल कुमार ने सीएम से फिर मांगी पुरकाजी में तहसील

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर विभागीय कार्यों की प्रगति और समीक्षा के साथ ही अपनी विधानसभा पुरकाजी में चल रही कुछ कार्य योजनाओं और समस्याओं के साथ ही क्षेत्रीय जनता की मांगों के सम्बंध में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पुरकाजी में तहसील मांगी तो वहीं सोलानी नदी पर स्वीकृत हुए बांध के निर्माण में आ रही वित्तीय बाधा को जल्द दूर करने का आग्रह भी किया।

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने बुधवार को पांच कालीदास मार्ग लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि उनके द्वारा अपने विभाग के अन्तर्गत चल रहे कार्यों और परियोजनाओं की प्रगति के साथ ही समीक्षा को लेकर चर्चा करने के साथ ही अपनी विधानसभा पुरकाजी क्षेत्र की कुछ समस्याओं, विकास कार्ययोजना और परियोजनाओं को लेकर भी अपनी बात मुख्यमंत्री के सामने रखी। मंत्री ने कहा कि इस मुलाकात के दौरान उन्होंने सोलानी नदी पर बांध निर्माण के मामले पर भी चर्चा की।

इस बांध का निर्माण केन्द्र और यूपी सरकार के संयुक्त प्रोजेक्ट के रूप में हो रहा है। करीब 115 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट में यूपी और केन्द्र सरकार बराबर की हिस्सेदारी कर रही हैं। यूपी सरकार ने अपने हिस्से के स्वीकृत बजट से करीब 37 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है, लेकिन केन्द्रांश जारी नहीं होने से बांध निर्माण का कार्य रूका हुआ है। इसके लिए केन्द्रीय मंत्री से भी वार्ता की गई और सीएम योगी से भी मिलकर केन्द्र से जल्द बजट जारी कराये जाने का आग्रह किया गया है। मंत्री अनिल कुमार ने क्षेत्र की जनता की आवश्यकता को देखते हुए बरसों पुरानी मांग पुरकाजी को तहसील का दर्जा दिलाये जाने के विषय में भी सीएम योगी से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी मामलों में मुख्यमंत्री ने जल्द ही कार्यवाही कराये जाने का आश्वासन दिया है। 

इसे भी पढ़ें:  अपने पहले तहसील दिवस में डीएम उमेश मिश्रा ने हाथों-हाथ निपटाई 10 शिकायतें

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR—लुटेरे गिरोह के तीन शातिर बदमाश दबोचेगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और अधिक मेहनत

Read More »