भाकियू टिकैत ने देवल गुरुद्वारा धरना स्थल पर की मासिक समीक्षा पंचायत

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन द्वारा देवल गुरुद्वारे पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर प्रत्येक माह होने वाली मासिक समीक्षा पंचायत का आयोजन किया गया। मासिक समीक्षा पंचायत में पिछले माह 21 मई से लेकर संगठन द्वारा किए गए सभी कार्यों की समीक्षा की गई जिसमें मुख्य रूप से देवल गुरुद्वारे पर चल रहे आंदोलन और हरिद्वार में प्रत्येक वर्ष होने वाले 16-17-18 जून के राष्ट्रीय अधिवेशन चिंतन शिविर के विषय में जिला मुजफ्फरनगर की कार्यकारिणी की भागीदारी रहा। सभी वक्ताओं ने संगठन की मजबूती को लेकर अपना अपना वक्तवय रखा जिलाध्यक्ष चौधरी नवीन राठी ने अपना वक्तव्य रखते हुए कहा कि हरिद्वार चिन्तन शिविर में मुजफ्फरनगर जिले ने सहयोग किया वो तारीफ के काबिल है और गुरुद्वारे पर अनिश्चितकालीन धरना तब तक चलता रहेगा। जब तक समाधान ना हो जाए चाहे उसके लिए कुछ भी करना पड़े।

चौधरी शक्ति सिंह जिला मिडिया प्रभारी ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन में अनुशासन बहुत अवश्यक हैं और प्रत्येक पदाधिकारी अपने पद के अनुरूप जिम्मेदारी निभाए, राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल मलिक ने भी बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी के समय की कुछ यादगार बातें बताई और संगठन की शैली समझाई, पंचायत की अध्यक्षता पण्डित ओमप्रकाश शर्मा प्रदेश सचिव व संचालन अश्विनी चौधरी ने किया और मुख्य रूप से, प्रमोद अहलावत, अशोक तोमर, सत्येन्द्र पुंडीर,मोनू चौधरी,दीपांकर चौहान, सोनू चौधरी, हितेश चौहान, शौकत, राशिद, साकिब, शमीम, अश्विनी तंवर, हारून,साहिल, नरेन्द्र मालिक,नरेश, इस्तेकार त्यागी, अहसान, वसीम, शोएब,गुलफाम, पवन,राहुल,सुखपाल,सुभाष, जोगेंद्र, सचिन, नरेन्द्र चौधरी, सोहनवीर, सिकन्दर, कृष्णपाल,गोविंद, अखिल रवि सहरावत सुलेमान नवाब नछतर सिंह , धर्मेन्द्र सहरावत,सोनू पाल सरबजीत,कृष्णवीर, सुभाष धीमान, विजय सिंह, साजिद हुसैन, सहनसरपाल सिंह, योगेश बालियान, गजेन्द्र सिंह,सुखदेव सिंह,सतवीर, गुड्डू,परमेंद्र, अमर सिंह, बबलू,रामधन, अखलाक, किशोर, जावेद,फरहाद,मोमिन, सत्येंद्र पुंडीर, बूटा सिंह, मनजीत सिंह, शाहआलम, टीटू वालिया,खालिद चौधरी, अफसर अली,अमजद, आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  RLD आई रे-केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान के जुलूस में गूंजा जयंत का गीत

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  खनन माफियाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई वाहन किए गए सीजस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर के बाजारों में स्वच्छता का नया प्रयोगवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल के नेतृत्व में थाना खतौली

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  RLD आई रे-केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान के जुलूस में

Read More »